businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

डॉलर के मुकाबले रुपया फिसला

Source : business.khaskhabar.com | Feb 04, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 rupee slips against dollar 367030नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपये में सोमवार को फिर गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मुकाबले रुपया पिछले सत्र से 42 पैसे की कमजोरी के साथ 71.66 पर बना हुआ था।

कारोबार की शुरुआत में रुपया डॉलर के मुकाबले पिछले सत्र से 36 पैसे फिसलकर 71.60 पर खुला। अंतरिम बजट पेश होने के बाद रुपये में कमजोरी देखी जा रही है। पिछले सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भी तेजी बनी रही, जिससे रुपये पर दबाव बना है। हालांकि कच्चे तेल के भाव में फिर नरमी देखी जा रही है।

उधर, डॉलर के मुकाबले यूरो समेत कुछ मुद्राओं में कमजोरी आने से डॉलर इंडेक्स में तेजी आई है। डॉलर इंडेक्स 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 95.43 पर बना हुआ था, जबकि एक यूरो का विनिमय मूल्य 1.1439 डॉलर दर्ज किया गया।

(आईएएनएस)

[@ 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड क्यों ...]


[@ परिवार और बढ़ाने की इच्छुक है ये हसीना]


[@ ये जेट साइकिल उडा देगी आपके होश]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0