businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 51 अंकों की मजबूती

Source : business.khaskhabar.com | Jan 19, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex gains 51 points 159562मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 50.96 अंकों की तेजी के साथ 27,308.60 पर और निफ्टी 18.10 अंकों की तेजी के साथ 8,435.10 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 4.3 अंकों की कमजोरी के साथ 27,253.34 पर खुला और 50.96 अंकों या 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 27,308.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27348.19 के ऊपरी और 27219.89 के निचले स्तर को छुआ।

 निफ्टी सुबह 1.4 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 8,418.40 पर खुला और 18.10 अंकों या 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 8,435.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,445.15 के ऊपरी और 8,404.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 51.76 अंकों की तेजी के साथ 12781.17 पर और स्मॉलकैप 42.20 अंकों की तेजी के साथ 12925.58 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। तेल एवं गैस (2.03 फीसदी), दूरसंचार (1.39 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.24 फीसदी), बिजली (1.06 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.89 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - स्वास्थ्य सेवाएं (0.46 फीसदी), वित्त (0.22 फीसदी), बैंकिंग (0.19 फीसदी) और रियल्टी (0.11 फीसदी)। (आईएएनएस)

[@ हिमाचल के 29 मंदिरों में 4 कि्वंटल सोना]


[@ तिल से जानें लडकियों का स्वभाव]


[@ फ्लैश बैक 2016 - कोर्ट आदेश]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0