businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मजबूत रुपया, अमेरिका-ईरान वार्ता समेत इन कारणों के चलते सेंसेक्स 1,100 अंक बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Apr 15, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex surges 1100 points driven by strong rupee us iran talks and other factors 806232मुंबई । भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को बड़ी तेजी देखी गई। सुबह 11 बजे सेंसेक्स 1,086 अंक या 1.41 प्रतिशत बढ़कर 77,933 और निफ्टी 347 अंक या 1.46 प्रतिशत बढ़कर 24,189 पर था।  
बाजार में चौतरफा तेजी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,112 अंक या 1.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,619 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 353 अंक या 2.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,115 पर था। 
बाजार में तेजी की वजह अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत फिर से शुरू होने की संभावना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पिछले सप्ताहांत में अमेरिका-ईरान के बीच शांति के लिए समाप्त हुई वार्ता अगले दो दिनों में फिर से पाकिस्तान में शुरू हो सकती है। 
इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी भी भारतीय शेयर बाजार में बढ़ोतरी की एक वजह है। कच्चा तेल का दाम अब 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया है। हालांकि, ब्रेंट क्रूड 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95.69 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 91.66 डॉलर प्रति बैरल पर था। 
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद से अब तक कच्चे तेल का दाम 15 प्रतिशत से अधिक गिर गया है।
वैश्विक बाजारों में तेजी भी भारतीय शेयर बाजार में बढ़त की वजह है। सोल, टोक्यो, हांगकांग और जकार्ता के बाजार हरे निशान में थे। अमेरिका के बाजार भी मंगलवार को हरे निशान में बंद हुए थे। 
डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती भी शेयर बाजार में तेजी की एक वजह है। अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 20 पैसे की तेजी के साथ खुला था।
इसके अलावा, इंडिया विक्स में गिरावट भी शेयर बाजार में तेजी की एक वजह है। खबर लिखे जाने तक यह 7.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18.87 पर था।
--आईएएनएस
 

[@ जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में ]


[@ सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...]


[@ बिना मेकअप चूहे जैसी दिखती है यह अभिनेत्री]