businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सिडबी 59 मिनट में देगी ऑनलाइन कर्ज

Source : business.khaskhabar.com | Nov 24, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sidbi to pay online loan in 59 minutes 353111नई दिल्ली। एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु, छोटे और मध्यम उद्यमों) को आसान वित्तपोषण विकल्पों तक पहुंच प्रदान करने के लिए सिडबी ने एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू पीएसबीलोन्सइन59मिनट्स डॉट कॉम लांच किया है, जहां उन्हें कर्ज की सैद्धांतिक मंजूरी त्वरित रूप से प्रदान की जाएगी।

सिडबी ने एक बयान में कहा कि ये प्लेटफार्म एमएसएमई को एक ही मंच पर कई उधारदाताओं से ऋण प्रस्तावों तक पहुंचने और बिना किसी अतिरिक्त लागत पर ऋण प्रोसेसिंग के समय को कम करने का लाभ मुहैया कराएगा। इस प्लेटफार्म पर फिलहाल 20 बैंकर शामिल हुए हैं।

डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू पीएसबीलोन्सइन59मिनट्स डॉट कॉम कैपिटावल्र्ड के स्वामित्व वाली फिनटेक स्टार्टअप है, जिसमें एसबीआई, बीओबी, पीएनबी, इंडियन बैंक और विजया बैंक समेत सार्वजनिक बैंक/एफआई के एक कंसोर्टियम का नियंत्रण और स्वामित्व है।
 
बयान में कहा गया कि आवेदक द्वारा प्रदान की गई जानकारी का विश£ेषण प्लेटफार्म के एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर द्वारा किया जाता है और व्यक्तिगत बैंकों द्वारा निर्धारित मानकों के साथ मेल करता है। बैंकों द्वारा मिलान किए गए उत्पादों के लिए सैद्धांतिक प्रस्तावों के बाद बैंकों द्वारा कर्ज जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है।
(आईएएनएस)

[@ कुरदती उपाय सर्दी जुकाम से छुटकारा पाएं]


[@ ये चमत्कारी टोटके बदल देंगे आपकी जिंदगी, एक बार जरूर आजमाएं]


[@ ऎसे बर्तनों में खाने से मर्द बन सकते हैं नपुंसक]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0