businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोनाटा सॉफ्टवेयर ने ऑस्ट्रेलिया की कंपनी डेटा सिस्टम्स खरीदी

Source : business.khaskhabar.com | Dec 07, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sonata software buys australian firm for rs 28 crore 355372बेंगलुरू। प्रमुख भारतीय आईटी सेवा प्रदाता सोनाटा सॉफ्टवेयर ने गुरुवार को कहा कि उसने माइक्रोसॉफ्ट डायनेमिक्स 365 उत्पाद की बिक्री में तेजी लाने के लिए ऑस्ट्रेलिया की कंपनी स्केलेबल डेटा सिस्टम्स का 28 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है।  

कंपनी के प्रवक्ता ने यहां आईएएनएस को बताया, ‘‘हमने स्केलेबल के 55 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 28 करोड़ रुपये) में अधिग्रहण के समझौते पर हस्ताक्षर किया है, जो कि कंपनी के कार्यरत पूंजी और कर्ज के समायोजन के अधीन है।’’

सोनाटा ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘स्केलेबल के अधिग्रहण से हमें ऑस्ट्रेलिया भर में खुदरा, वितरण, विनिर्माण और पर्यटन क्षेत्रों में पसंदीदा डिजिटल बदलाव सहयोगी बनने में मदद मिलेगी।’’

ब्रिसबेन की कंपनी स्केलेबल ऑस्ट्रेलिया के बाजारों में एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) और कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (सीआरएम) एप्लिकेशंस के लिए पिछले 25 सालों से व्यवसाय समाधानों को मुहैया करा रही है, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट डायनेमिक्स 365 उत्पाद भी शामिल है।

स्केलेबल ने माइक्रोसॉफ्ट डायनेमिक्स 365 एफएंडओ (वित्त और परिचालन) समाधानों को विनिर्माण और थोक और वितरण के प्रमुख ग्राहकों को बेचा है।

सोनाटा के मुख्य कार्यकारी श्रीकर रेड्डी ने एक बयान में कहा, ‘‘स्केलेबल अतिरिक्त आईपी (बौद्धिक संपदा) और भौगोलिक पहुंच के अलावा, माइक्रोसॉफ्ट डायनेमिक्स क्षमताओं और संसाधनों के संदर्भ में मूल्य लेकर आया है।’’

सोनाटा उद्यमों को कनेक्टेड, ओपन, इंटेलीजेंट और स्केलेबल कारोबार के सृजन के लिए प्लेटफार्म आधारित डिजिटल बदलाव में सक्षम बनाता है।

स्केलेबल के मुख्य कार्यकारी ब्रेट क्रू ने कहा, ‘‘सोनाटा माइक्रोसॉफ्ट डायनेमिक्स स्पेस में अग्रणी है और विकास को बढ़ावा देने में कंपनियों के अधिग्रहण और विकसित करने में कंपनी का एक ट्रेक रिकार्ड रहा है।’’
(आईएएनएस)

[@ यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल]


[@ पैसे को अपनी ओर खींचने के चमत्कारी उपाय ]


[@ मूलांक के अनुसार हो आपका पर्स, नहीं रहेगी धन की कमी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0