businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 258 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Jan 24, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 stock markets surge sensex gains 285 points 161937मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 258.24 अंकों तेजी के साथ 27,375.58 पर तथा निफ्टी 84.30 अंकों की तेजी के साथ 8475.80 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 53.34 अंकों की तेजी के साथ 27170.88 पर खुला और 258.24 अंकों या 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 27,375.58 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27393.35 के ऊपरी और 27140.85 के निचले स्तर को स्पर्श किया। निफ्टी सुबह 15.55 अंकों की मजबूती के साथ 8,407.05 पर खुला और 84.30 अंकों या एक फीसदी की तेजी के साथ 8475.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,480.95 के ऊपरी और 8398.15 के निचले स्तर को स्पर्श किया।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी देखी गई। मिडकैप 121.97 अंकों की तेजी के साथ 12766.72 पर और स्मॉलकैप 109.30 अंकों की तेजी के साथ 12930.37 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (1.69 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.68 फीसदी), वाहन (1.67 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.43 फीसदी) और ऊर्जा (1.43 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। वहीं बीएसई के सूचना प्रौद्योगिकी (0.18 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.09 फीसदी) सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। (आईएएनएस)

[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]


[@ पीले फल,सब्जियों के लाभ जान हो जाएंगे हैरान]


[@ Exclusive- दंगल से जगा हरियाणा में उम्मीदों का मंगल]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0