businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्विगी फूड डिलिवरी के लिए 2,000 महिलाओं को जोड़ेगी

Source : business.khaskhabar.com | Nov 14, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 swiggy to engage 2000 women for food delivery 351313बेंगलुरू। प्रमुख फूड ऑडरिंग और डिलिवरी स्टार्टअप स्विगी ने मंगलवार को कहा कि वह अगले साल मार्च तक करीब 2,000 महिलाओं को डिलिवरी पार्टनर के रूप में अपने साथ जोड़ेगी।

ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफार्म ने एक बयान में कहा, ‘‘अगले साल मार्च तक हमारी डिलिवरी टीम में करीब 2,000 महिलाएं शामिल होंगी। पिछले कुछ महीनों से हम इन्हें प्रशिक्षण दे रहे हैं।’’

कंपनी ने समावेशी कार्यबल बनाने के लिए महिलाओं को देश भर में डिलिवरी टीम में शामिल करने का फैसला किया है।

वर्तमान में स्विगी के साथ करीब 60 महिलाएं जुड़ी हैं, जो 10 शहरों में फूड डिलिवरी की सेवाएं दे रही है, जिसमें अहमदाबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर और पुणे शामिल हैं।

दुनिया भर में डिलिवरी से जुड़़े काम में महिलाएं कम ही शामिल होती हैं।

कंपनी ने कहा, ‘‘हम एक महिला हितैषी कामकाजी माहौल बना रहे हैं और उनकी किसी भी चिंता के समाधान के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन बना रहे हैं। साथ ही प्रबंधन की भूमिकाओं में भी ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की नियुक्ति कर रहे हैं।’’

कंपनी के 4,000 से ज्यादा कर्मचारी हैं।
(आईएएनएस)

[@ ये 10 तथ्य बताते है शुभ और अशुभ समाचार]


[@ इस मंदिर में मूर्तियां बोलती हैं, वैज्ञानिक भी हैं हैरान]


[@ बॉय-फ्रेंड से झगड़ा..तो अपनाएं ये टिप्स!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0