टाटा अल्ट्रोज के सीएनजी वेरिएंट को एक लाख में घर ले जाएं, फिर ईएमआई में चुकाएं
Source : business.khaskhabar.com | May 05, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली भारत के हर परिवार में कार की जरूरत आम हो गई है। इसको देखते हुए टाटा मोटर्स ने टाटा अल्ट्रोज को आफर किया है। अगर आप इस गाड़ी का सीएनजी वेरिएंट घर लाना चाहते हैं तो एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद सात सालों के लिए हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
टाटा मोटर्स की ओर से प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में Tata Altroz को ऑफर किया जाता है। इसके सीएनजी वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7.30 लाख रुपये है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 51 हजार रुपये के रजिस्ट्रेशन के साथ ही करीब 39 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 8.20 लाख रुपये हो जाती है।
इतनी आएगी ईएमआईः अगर Tata Altroz के सीएनजी वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 7.20 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 7.20 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 11596 रुपये की ईएमआई आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
इतनी महंगी पड़ेगी कारः अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 7.20 लाख रुपये का बैंक से कार लोन लेते हैं, तो आपको सात साल तक 11596 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Tata Altroz बेस सीएनजी वेरिएंट के लिए करीब 2.53 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 10.74 लाख रुपये हो जाएगी।
इनसे होता है मुकाबलाः Tata Motors की ओर से Altroz को प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Baleno, Toyota Glanza, Hyundai i20 जैसी कारों के साथ होता है। इनके अलावा इसे कीमत के मामले में कुछ कॉम्पैक्ट एसयूवी से भी चुनौती मिलती है।
[@ आपका तनाव संतान को दे सकता है मधुमेह ]
[@ ये है "भूतिया" जंगल,जान देने आते है लोग]
[@ पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...]