businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टाटा मोटर्स का हैरियर एसयूवी बना आईपीएल का लीड ब्रांड

Source : business.khaskhabar.com | Mar 05, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 tata motors harrier suv to be lead brand for ipl 2019 372277नई दिल्ली। बीसीसीआई ने सोमवार को कहा कि आईपीएल में उसके ऑफिशियल पार्टनर टाटा मोटर्स का टाटा हैरियर स्पोट्र्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) आईपीएल-2019 का उसका लीड ब्रांड होगा।

हाल ही में लांच किया गया हैरियर आईपीएल से जुड़ी गतिविधियों में दिखेगा और इसे मैच के दौरान स्टेडियम में शोकेस किया जाएगा।

बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने इसकी जानकारी दी।

चौधरी के मुताबिक हैरियर को आईपीएल के दौरान हैरियर फैन कैच पुरस्कार में भी शामिल किया जा रहा है, जहां एक हाथ से सिक्स पर कैच लेने वाले फैन को एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

साथ ही सबसे पसंदीदा हैरियर फैन कैच लेने वाले एक फैन को सीजन के अंत में लक्जरी एसयूवी हैरियर को घर ले जाने का मौका मिलेगा।
(आईएएनएस)

[@ अनोखा मामला! पुलिस ने भैंस को किया गिरफ्तार]


[@ प्यार में बाधक बना पति तो पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश]


[@ तीन साल बाद इसमें नजर आएंगी आंचल मुंजाल]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0