टाटा नेक्सन प्योर प्लस पीएस बाजार में आई, 10 लाख से कम में पैनोरमिक सनरूफ वाली पहली कार
Source : business.khaskhabar.com | May 09, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली पैनोरमिक सनरूफ वाली कार का सपना हर व्यक्ति का होता है। टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों के लिए ऐसा ही एक तोहफा बाजार में पेश किया है। टाटा ने नेक्सन प्योर प्लस पीएस को एक्स शोरूम की कीमत 9.59 लाख रुपए में लान्च किया है। यह पहली बार है जब 10 लाख से कम कीमत वाली किसी कार में पैनोरमिक सनरूफ दी गई है।
नेक्सन प्योर प्लस कई तरह के इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगी। इसमें डीजल इंजन मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ मिलेगा। अगला है पेट्रोल जो इस सेगमेंट का सबसे पावरफुल 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मैनुअल और एएमटी के साथ होगा। अंत में तीसरा है आई सीएनजी जो टाटा की खास ट्विन सिलिंडर तकनीक वाला आई सीएनजी मॉडल है जो मैनुअल गियरबॉक्स के साथ है।
बाजार में इस समय नंबर एक एसयूवीः टाटा कंपनी के अधिकारी ने कहा कि नेक्सन देशभर के ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार और पूरे वित्त वर्ष 2026 में भारक की नंबर-1 SUV रही है। अब 10 लाख से कम में भारत के पहले पैनोरमिक सनरूफ से साथ Pure+P PS वेरिएंट को पेश करना इसे और भी मजबूत बनाता है।
नेक्सन भारत की इकलौती ऐसी SUV है जो पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक इन चारों विकल्पों में उपलब्ध है। यह ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हुए कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ी मजबूत बनाए है।
ये हैं इसके फीचर्स? 10 लाख रुपए से कम में भारत का पहला Voice-Assisted वाला बड़ा सनरूफ है। इंफोटेनमेंट सिस्टम की बात करें तो 26.03 सेमी का हरमन सिस्टम जिसमें वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले की सुविधा है। साथ बी, 6-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, सेंसर्स के साथ HD रियर व्यू कैमरा, ऑटोमैटिक LED हेडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल, LED टेल लैंप्स और इलेक्ट्रिक ORVMs मिलते हैं।
[@ सेल्फ़ी का ऎसा पागलपन देख दंग रह जाएंगे...]
[@ एक बार फिर तैयार है टाइटैनिक, जानिए कैसे]
[@ 5 अनोखे होम टिप्स से पाएं खूबसूरत त्वचा
]