businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टेस्ला ने मिड रेंज बैटरी के साथ नया ‘मॉडल 3’ उतारा

Source : business.khaskhabar.com | Oct 20, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 tesla launches new model 3 with mid range battery 346957सैन फ्रांसिस्को। इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला ने ‘मॉडल 3’ के नए संस्करण की घोषणा की है, जिसकी कीमत नई मिड-रेंज बैटरी पैक के साथ और प्रोत्साहन के बिना 45,000 डॉलर है।

इलेक्ट्रेक ने गुरुवार की रिपोर्ट में कहा कि इस नए संस्करण की कंपनी ने कभी घोषणा नहीं थी और इसे उतारना थोड़ा आश्चर्यजनक है और यह ‘मॉडल 3’ की समूची कीमत संरचना को बदल कर रख देनेवाला है।

टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘कैलिफोर्निया में संघीय और प्रान्तीय कर छूट के बाद इसकी कीमत 31,000 रुपये होगी।’’

वहीं, टेस्ला के ‘मॉडल 3’ के बेस मॉडल की कई लोगों ने बुकिंग कराई है और वे उसकी डिलिवरी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन टेस्ला ने बेस मॉडल को बाजार में उतारने के बजाए एक नया मॉडल लांच कर दिया है।

टेस्ला के ‘मॉडल 3’ के बेस मॉडल की कीमत स्टैंडर्ड बैटरी के साथ 35,000 डॉलर रखी गई है।

(आईएएनएस)

[@ क्या आप जानते हैं नारियल तेल के चमत्कारी लाभ को]


[@ जानें, कितना वफादार है आपका पार्टनर]


[@ शनाका ने गेंदबाजी नहीं बल्लेबाजी में किया कमाल, श्रीलंका जीता]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0