businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

फिर घटे डीजल के दाम, पेट्रोल में भी राहत

Source : business.khaskhabar.com | July 09, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 then lowered diesel prices relief petrol 392549नई दिल्ली। डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई और पेट्रोल के दाम में भी उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली। तेल विपणन कंपनियों ने फिर डीजल के दाम दिल्ली में 10 पैसे, कोलकाता में छह पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर घटा दिए हैं। वहीं, पेट्रोल के भाव दिल्ली और चेन्नई में छह पैसे जबकि कोलकाता में तीन पैसे और मुंबई में पांच पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में मंगलवार को पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.90 रुपये, 75.12 रुपये, 78.52 रुपये और 75.70 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं, चारों महानगरों में डीजल के दाम घटकर क्रमश: 66.49 रुपये, 68.48 रुपये और 69.69 रुपये और 70.23 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
(आईएएनएस)

[@ सेब सेहत के लिए लाभकारी]


[@ झील के पानी में हाथ डालते ही उठने लगी आग की लपटे!]


[@ मस्जिद में सिर्फ महिलाए पढती हैं नमाज,ऎसा क्यों]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0