businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टीवीएस मोटर की बिक्री जनवरी में 4 फीसदी बढ़ी

Source : business.khaskhabar.com | Feb 03, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 tvs motor logs 4 percent sales growth in january 366868होसुर (तमिलनाडु)। दोपहिया और तिपहिया वाहन विनिर्माता टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि पिछले महीने उसकी बिक्री में सालाना आधार पर चार फीसदी का इजाफा हुआ।

टीवीएस मोटर की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, पिछले महीने कंपनी ने 2,82,630 वाहन बेचे, जबकि जनवरी 2018 में कंपनी ने 2,71,801 वाहनों की बिक्री की थी।

कंपनी ने बताया कि पिछले महीने 269,277 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई और तिपहिया वाहनों की बिक्री 13,353 रही। पिछले साल टीवीएस मोटर ने जनवरी में 2,62,995 दोपहिया और 8,806 तिपहिया वाहन बेचे थे।
(आईएएनएस)

[@ मस्जिद में सिर्फ महिलाए पढती हैं नमाज,ऎसा क्यों]


[@ ‘लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैंने इसके बारे में सोचा नहीं है’]


[@ सचिन तेंदुलकर के साथ तुलना पर ऐसा बोले उभरते स्टार पृथ्वी शॉ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0