businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जोमाटो ने नए इवेंट कारोबार का वैश्विक प्रमुख नियुक्त किया

Source : business.khaskhabar.com | Nov 17, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 zomato appoints global head for its new event driven vertical 351959नई दिल्ली। फुड आडरिंग एप जोमाटो ने शुक्रवार को चैतन्य माथुर को अपनी नई इवेंट कंपनी जोमाटो लाइव का वैश्विक प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की है।

जोमाटो के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपींदर गोयल ने कहा, ‘‘हम दुनिया भर के यूजर्स के लिए बड़े पैमाने पर इवेंट आयोजित करने का आइडिया लेकर आए हैं और उन्हें जोमाटो लाइव की कमान सौंपकर हम रोमांचित हैं, ताकि वे इसका वैश्विक विस्तार कर सकें।’’

कंपनी ने एक बयान में कहा कि माथुर ने इससे पहले वित्तीय विश्लेषक से लेकर इवेंट मैनेजर और रेस्टोरेंटर तक की भूमिका निभाई है, साथ ही उन्होंने ‘द ग्रुब फेस्ट’ की फंडिंग की है।

माथुर ने कहा, ‘‘जोमाटो की यात्रा में मुझे कई सालों से प्रेरित किया है और मैं कंपनी की नए डोमेन और क्षेत्रों में अग्रणी बनाकर इसके भविष्य को मजबूती प्रदान करने के लिए उत्साहित हूं।’’

पिछले कुछ महीनों में जोमाटो ने कई वरिष्ठ लोगों की नियुक्तियां की है। कंपनी ने मेकमाइट्रिप के मुख्य परिचालन अधिकारी मोहित गुप्ता को अपने फुड डिलिवरी कारोबार का मुख्य प्रबंधन अधिकारी नियुक्त किया है। समीर माहेश्वरी को मुख्य वित्तीय अधिकारी और रोहितारी रंजना को विज्ञापन कारोबार का वैश्विक प्रमुख नियुक्त किया है।

(आईएएनएस)

[@ कभी न जाने दें ऐसे 6 लडकों को अपनी जिंदगी से]


[@ घर में रखे इन पक्षियों के पंख, पैसों की तंगी होगी दूर]


[@ यह राखी बांधने से आएंगे अच्छे दिन, रहेंगे बुरी नजर से दूर ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0