businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जोमैटो 16 सितंबर को लांच करेगी 10 ऑरिजिनल शोज

Source : business.khaskhabar.com | Sep 14, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 zomato to launch 18 original shows on sept 16 403612नई दिल्ली। फूड डिलिवरी प्लेटफार्म जोमैटो ने शुक्रवार को जोमैटो ऑरिजिनल्स लांच करने की घोषणा की, जिसमें अगले तीन महीने तक 18 शोज दिखाए जाएंगे, जो 16 सितंबर से शुरू होंगे। ये वीडियोज जोमैटो एप पर उपलब्ध होंगे। इनमें रेसिपी और रेस्टोरेंट की कहानियां होंगी। हर वीडियो 3 से 15 मिनट के होंगे।

जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दिपिंदर गोयल ने कहा, "हम लगातार यूजर्स को फूड के इर्दगिर्द संलग्न रखने के लिए नए तरीकों की तलाश करते रहते हैं। हमारे ज्यादातर यूजर्स इस एप पर सप्ताह में कई बार विजिट करते हैं। यह जोमैटो ऑरिजिनल्स का प्रयोग करके हमारे यूजर्स को और खुश करने का अवसर प्रदान करता है।"

जोमौटे एक्सपीरिएंस के तहत 2,000 से ज्यादा वीडियो लांच किए जाएंगे, जिसमें जोमैटो ऑरिजिनल्स भी होंगे, जो कि भारत में उपलब्ध होंगे, जबकि स्नीक पीक और रेसिपी के वीडियोज को कहीं से भी देखा जा सकता है।

जोमैटो की वरिष्ठ उपाध्यक्ष (ग्रोथ) दुर्गा रघुनाथ ने कहा, "हमने फूड के साथ कई चीजों को जोड़ कर शोज तैयार किए हैं, जो हिन्दी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में होंगे। हम उम्मीद करते हैं कि देश भर के लोग जोमैटो के इन शोज को पसंद करेंगे।"
(आईएएनएस)

[@ गले में हो समस्याएं तो टॉन्सिल का ऑपरेशन...]


[@ ICC वनडे रैंकिंग : टीम इंडिया को पछाडक़र शीर्ष पर आया यह देश]


[@ इस अभिनेत्री को पांच बार किया प्रपोज]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0