एनटीपीसी 2047 तक स्थापित करेगा 30 गीगावाट की परमाणु ऊर्जा क्षमता : श्रीपद नाइक
सरकारी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी 2047 तक 30 गीगावाट की परमाणु ऊर्जा क्षमता स्थापित करने की योजना बना रही है। यह जानकारी केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद नाइक की ओर से गुरुवार को संसद में दी गई।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के आर्थिक संबंध अपने अब तक के सबसे अच्छे दौर में, व्यापार में 200 प्रतिशत की वृद्धि हुई : ऑस्ट्रेलियाई राजनयिक
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक संबंध अब तक के सबसे मजबूत दौर में हैं, द्विपक्षीय व्यापार में तेजी से वृद्धि हो रही है और भविष्य में और भी अवसर मौजूद हैं। यह बयान ऑस्ट्रेलिया में आर्थिक, ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन मामलों की प्रथम सचिव जो वुडली ने बुधवार को दिया।
एनएमडीसी का लौह अयस्क का उत्पादन वित्त वर्ष 26 के पहले नौ महीनों में 42.65 मिलियन टन रहा
देश की सबसे बड़ी सरकारी लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी का उत्पादन वित्त वर्ष 26 के पहले नौ महीनों में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 42.65 मिलियन टन रहा है। यह जानकारी इस्पात मंत्रालय ने बुधवार को दी।
मांग और आपूर्ति में अंतर के कारण कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के नीचे रहेगी
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में छोटी अवधि में मामूली बढ़ोतरी देखी जा सकती है, लेकिन लंबी अवधि में यह 68-70 डॉलर प्रति बैरल की रेंज में रह सकती है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।
सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम फिर 2.63 लाख रुपए प्रति किलो के पार
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 2,783 रुपए बढ़कर 1,51,529 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,48,746 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,251 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,38,801 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारतीय उत्पादों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और रोजगार सृजित होंगे: उद्योग संगठन
देश के प्रमुख उद्योग संगठनों ने मंगलवार को कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारतीय उत्पादों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। साथ ही इससे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा, नई नौकरियां पैदा होंगी और मजबूत सप्लाई चेन तैयार होगी।
भारत-फिनलैंड के बीच 2032 तक दोगुना हो सकता है व्यापार : राजदूत
भारत और फिनलैंड के बीच व्यापार 2032 तक दोगुना होकर 6 अरब यूरो तक पहुंच सकता है, जो कि मौजूदा समय में 3 अरब यूरो पर है। यह जानकारी भारत में फिनलैंड के राजदूत किम्मो लाहदेविरता की ओर से सोमवार को दी गई।
कृषि, वेयरहाउस और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों पर हो फोकस, बजट पर एक्सपर्ट ने दिए सुझाव
केंद्रीय बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से रविवार को पेश किया जाएगा। इसे लेकर हर सेक्टर की अपनी-अपनी उम्मीदें हैं, जिसे लेकर एक्सपर्ट्स अलग-अलग राय रख रहे हैं।