कच्चे तेल का दाम 2027 तक कम होकर 80 डॉलर प्रति बैरल रहने की उम्मीद : रिपोर्ट
गोल्डमैन सैश की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के फिर से तेज होने से कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं। अपने निकट-अवधि के अनुमान में बदलाव करते हुए, निवेश बैंक ने दिसंबर 2026 में बेंचमार्क ब्रेंट की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल रहने का अनुमान लगाया है, जो पहले 85 डॉलर प्रति बैरल था। वहीं, 2027 में इसके औसतन 80 डॉलर प्रति बैरल रहने की उम्मीद जताई है।
सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 3,004 रुपए कम होकर 1,46,426 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,49,430 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।
सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित
केंद्र सरकार ने चीनी की कीमतों को नियंत्रित रखने के उद्देश्य से सरकारी ईंधन कंपनियों को चीनी और गन्ने से बनने वाले प्रमुख कच्चे माल से तैयार एथेनॉल की खरीद रोकने का निर्देश दिया है।
सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी
केंद्र सरकार ने सोने और चांदी के आभूषणों तथा अन्य कीमती धातु उत्पादों के निर्यात पर मिलने वाली ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में कटौती कर दी है।
आयात में गिरावट के बीच कीमती धातुओं ने पकड़ी रफ्तार, सोना 0.77 प्रतिशत उछला तो चांदी 1.30 प्रतिशत चढ़ी
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली।
हरियाणा सरकार ने 15.52 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की
हरियाणा सरकार ने लक्ष्य का 27 प्रतिशत यानी 15.52 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की और किसानों को 1,221 करोड़ रुपए वितरित किए।
भारत का वस्तु व्यापार घाटा सितंबर में 30.21 अरब डॉलर रहा
भारत का वस्तु व्यापार घाटा सितंबर में मासिक आधार पर 3.35 अरब डॉलर बढ़कर 30.21 अरब डॉलर हो गया है, जो कि अगस्त में 26.86 अरब डॉलर था। इस दौरान निर्यात में दोहरे अंक में वृद्धि दर्ज की गई है। यह जानकारी सरकारी की ओर से गुरुवार को जारी डेटा में दी गई।
भारत का रत्न और आभूषणों का निर्यात सितंबर में 9.43 प्रतिशत बढ़ा: रिपोर्ट
भारत का रत्न और आभूषणों का निर्यात सितंबर में 9.43 प्रतिशत बढ़कर 2.95 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पिछले वर्ष समान अवधि में 2.69 अरब डॉलर था। यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।
अमेरिकी महंगाई आंकड़ों के बाद सोने-चांदी की कीमतों में दमदार वापसी, तीन दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक
इस हफ्ते की शुरुआत में लगातार तीन दिनों तक दबाव झेलने के बाद गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार वापसी देखने को मिली।
सितंबर में थोक महंगाई में तेज उछाल, डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति बढ़कर 11.39 प्रतिशत पहुंची; आउटपुट पीपीआई भी बढ़ा
देश में थोक महंगाई सितंबर 2026 में और बढ़ गई है। बुधवार को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, थोक मूल्य सूचकांक (होलसेल प्राइस इंडेक्स-डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति सितंबर 2026 में बढ़कर 11.39 प्रतिशत हो गई, जो अगस्त 2026 में 9.92 प्रतिशत थी। यह लगातार बढ़ती लागत और कच्चे माल की कीमतों के दबाव को दर्शाता है।
जिंस बाजार : मेथी में जोरदार उछाल, त्योहारी सीजन और निर्यात मांग से भाव 80 के पार
घटते स्टॉक, 50% गिरी मंडी आवक और मजबूत निर्यात व त्योहारी मांग के चलते मेथी के भाव दो हफ्तों में ₹15 प्रति किलो चढ़कर ₹81 पर पहुंच गए हैं, जिसमें दिवाली तक ₹10 प्रति किलो की और तेजी आने के आसार हैं।