कोटा कम आने से चीनी दो रुपए प्रति किलो महंगी, कावड़ यात्रा के दौरान लोडिंग बंद होने से भी बढ़ी कीमतें
गौरतलब है कि त्योहारी सीजन के बावजूद सरकार द्वारा अगस्त माह के लिए खुली बिक्री हेतु 22 लाख टन चीनी का कोटा आबंटित किया गया है, जो गत माह की तुलना में 2 लाख टन कम है। कोटा कम आने के साथ ही पिछले दिनों ट्रक भाड़ों में भी बढ़ोतरी हो गई थी। चालू सीजन के दौरान देश में चीनी का उत्पादन 320 लाख टन के लगभग होने की संभावना व्यक्त की गई है। जबकि इसकी खपत 270 लाख टन की उम्मीद है। इस बीच चीनी उद्योग सरकार से चीनी का समर्थन मूल्य 3100 से बढ़ाकर 4200 रुपए प्रति क्विंटल किए जाने की मांग काफी समय से करता आ रहा है।
सरसों की कीमतों में मामूली गिरावट, सीड में 50 रुपए की नरमी
कृष्णा मार्केटिंग के मोहन झालानी ने बताया कि कंपनी राजस्थान में अपने डीलर नेटवर्क का शीघ्र ही विस्तार करेगी। कंपनी एडिबल ऑयल के अलावा फाइन फूड्स तथा नारियल तेल का भी उत्पादन कर रही है। वर्ष 1995 में प्रारंभ हुई यह कंपनी गुड हैल्थ एवं क्वालिटी फूड प्रॉडक्ट्स का निर्माण करने के लिए वचनबद्ध है।
बारिश की कमी से गुड़ की ग्राहकी कमजोर, नया गुड़ अक्टूबर में आएगा
जानकारों का कहना है कि रास्ते बंद हो जाने के कारण भविष्य में चीनी की आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है। दूसरी ओर बारिश के कारण दिसावरी मांग कमजोर होने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली से मुजफ्फरनगर मंडी में गुड़ चाकू गोल्ड के भाव 50 रुपए नीचे आकर 3900 से 3950 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं। इसी प्रकार उठाव नहीं होने से गुड़ चौरसा 3800 से 3850 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिरता लिए हुए था।
बिहार में निरंतर बारिश होने से फूल मखाना और महंगा
बिहार में निरंतर बारिश होने तथा नेपाल से आने वाली नदियां उफान पर होने से
तराई वाले क्षेत्रों में नए फूल मखाने की आवक ठप हो गई है। दूसरी ओर फूल
मखाने का पुराना स्टॉक...