पिछले 10 वर्षों में भारत के रक्षा निर्यात में 30 गुना से अधिक की रिकॉर्ड बढ़ोतरी
भारत ने रक्षा निर्यात में पिछले 10 वर्षों में 30 गुना लंबी छलांग लगाई
है, जो वित्त वर्ष 2013-14 के मात्र 686 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष
2023-24 में रिकॉर्ड 21,083 करोड़ रुपये हो गया है। यह भारतीय रक्षा
उत्पादों और प्रौद्योगिकियों की दुनिया में स्वीकार्यता को दर्शाता है।
झारखंड में मानसून की 50 फीसदी कम बारिश, 97 फीसदी हिस्सों में शुरू नहीं हुई धान की खेती
झारखंड में मानसून की बेहद कम बारिश ने लाखों किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
सीजन के शुरुआती 15 दिनों में राज्य में औसत से 50 फीसदी कम वर्षा हुई है।
खेत सूखे पड़े हैं और धान की खेती कायदे से शुरू नहीं हो पाई है।
जुलाई में अच्छी बारिश होने से बुवाई की स्थिति पिछले साल से बेहतर !
पूरे देश में जुलाई की शुरुआत में अच्छी बारिश हो रही है जो कि नॉर्मल
मानसून का संकेत है। केवल जुलाई में दीर्घकालीन औसत से 32 प्रतिशत अधिक
बारिश हुई है। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में ये बात कही गई है।
अब इन 4 आसियान देशों में यूपीआई से भेज सकेंगे पैसे, आरबीआई ने किया करार
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कहा कि उसने चार आसियान देशों के
साथ प्रोजेक्ट नेक्सस ज्वाइन किया है। इसके तहत क्रॉस-बॉर्डर रिटेल पेमेंट
के इंस्टेंट सेटलमेंट के लिए प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा।
राजनीतिक स्थिरता, घरेलू निवेशकों की खरीदारी के चलते शेयर बाजार पर बुलिश हुए एफपीआई
राजनीतिक स्थिरता और घरेलू निवेशकों की ओर से लगातार निवेश किए जाने से
शेयर बाजार में तेजी आने के कारण फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट (एफपीआई)
भारत में एक बार फिर बढ़ गया है। मार्केट एक्सपर्ट्स की ओर से यह जानकारी
दी गई।
अदाणी डिफेंस के साथ मिलकर भारत में ही 70 एमएम रॉकेट बनायेगी थेल्स
स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने की केंद्र सरकार की पहल के अनुरूप अदाणी
समूह की कंपनी अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने भारत में ही 60 एमएम रॉकेट
बनाने के लिए थेल्स समूह के साथ एक करार किया है।
ग्रेनो प्राधिकरण की 12 वाणिज्यिक भूखंडों की योजना लॉन्च, रिजर्व प्राइस 1014 करोड़ रुपये
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 12 वाणिज्यिक भूखंडों की योजना लॉन्च कर दी है।
अगर ये सभी भूखंड आवंटित हो गए तो ग्रेटर नोएडा में जल्द ही 12 कमर्शियल
कॉम्प्लेक्स और बन सकेंगे।
नवीन चंद्र झा बने एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के नए मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर
एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने नवीन चंद्र झा को अपना नया
मैनेजिंग डायरेक्टर व चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया है। इस पद के
लिए उन्हें पैरेंट कंपनी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) द्वारा नामित किया
गया था। वे श्री किशोर कुमार पोलुदासु की जगह लेंगे।
भारत में 10 में से 8 एमएसएमई बना रहे 2025 में क्लाउड पर खर्च बढ़ाने की योजना
भारत में हर 10 में से 8 या 81 प्रतिशत सूक्ष्म, लघु और मध्यम इकाइयां
(एमएसएमई) 2025 में अपना क्लाउड पर खर्च में इजाफा कर सकती है। इसकी वजह
एमएसएमई द्वारा कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (सीआरएम), फाइनेंसियल सर्विसेज
और बिजनेस इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर में निवेश करना है। गुरुवार को जारी
रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
एफएमसीजी सेक्टर की वृद्धि दर 2024 में 7 से 9 प्रतिशत के बीच रह सकती है !
भारत सरकार की ओर से खपत बढ़ाने और नई नौकरियां पैदा करने के प्रयासों के
कारण एफएमसीजी सेक्टर की वृद्धि दर 2024 में 7 से लेकर 9 प्रतिशत के बीच रह
सकती है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
ट्राई ने स्पैम कॉल और मैसेज रोकने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश
मोबाइल फोन पर स्पैम कॉल और मैसेज रोकने के लिए सरकार की ओर से टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं को नए निर्देश जारी किए गए हैं।