मार्केट आउटलुक : तिमाही नतीजे, ऑटो सेल्स और आर्थिक आंकड़ों से तय होगा बाजार का रुझान
अगले हफ्ते 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर शेयर बाजार में अवकाश रहेगा। मास्टर ट्रस्ट ग्रुप के डायरेक्टर, पुनीत सिंघानिया के मुताबिक, लगातार दूसरे हफ्ते निफ्टी सकारात्मक बंद हुआ है। अच्छी बात यह है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मुख्य सूचकांक 24,000 से ऊपर की क्लोजिंग देने में कामयाब रहा है।