टाटा सफारी ईवी में 600 किमी की रेंज, ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड और लग्जरी फीचर्स के साथ जल्द लॉन्च
Sierra इस साल की शुरुआत में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप के साथ आने वाली पहली TATA कार बन गई थी। अब यह सेटअप TATA Safari EV में भी दिया जाएगा। थ्री-रो सीटिंग के साथ यह SUV बाजार में Mahindra XEV 9S को टक्कर देगी। इस प्रोटोटाइप में सफारी का जाना-पहचाना डिजाइन, सीधा पिछला हिस्सा, रूफ रेल्स और रूफ माउंटेड स्पॉइलर बरकरार रखा गया है।
भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री अप्रैल-अगस्त में 29 प्रतिशत बढ़ी
आईसीआरए की रिपोर्ट के अनुसार, वाहन निर्माताओं (ओईएम) द्वारा हाल में घोषित कीमतों में बढ़ोतरी और उम्मीद से कमजोर मानसून ग्रामीण मांग को प्रभावित कर सकता है। इससे वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही में वाहनों की बिक्री की मात्रा पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
होंडा एलिवेट की लान्च से पहले शुरू हुई बुकिंग, इतनी कीमत में कर सकते हैं बुक
इसके बंपर, अलॉय व्हील्स और लाइटिंग एलिमेंट्स में बदलाव की उम्मीद है जबकि Elevate का कुल आकार पहला जैसा ही रह सकता है। टेल-लैंप्स में नए लाइटिंग ग्राफिक्स मिल सकते हैं जबकि फ्रंट में Honda की नई ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज से प्रेरित होकर कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।
ओला के एसवन जेड में सिंगल चार्ज में मिलेगी 301 किमी की रेंज, डेली ट्रैवल के लिए बेस्ट है ईवी
सबसे खास बात है इसमें मिलने वाला 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरज जो काफी काम का है। साथ ही, आपको जानकर हैरानी होगी कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपए से भी कम है।
महिंद्रा की बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़ी, हुंडई मोटर ने बनाया रिकॉर्ड
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव बिजनेस के अध्यक्ष, डॉ. वेलुसामी आर ने कहा, इस तेजी को आगे बढ़ाते हुए, हमें गर्व है कि हमने अपनी इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी की लॉन्चिंग के बाद से 1 लाख की बिलिंग का माइलस्टोन पार कर लिया है।
स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट अक्टूबर में होगी लॉन्च, रियर सीट मसाजर जैसे मिलेंगे फीचर्स
लॉन्च से पहले Skoda ने Slavia Facelift को अनवील कर दिया है। हेडलाइट्स और टेल-लैंप्स में बदलाव, नए स्टाइल के बंपर और स्पोर्टी दिखने वाले 16-इंच के अलॉय व्हील्स की वजह से यह मौजूदा मॉडल से ज्यादा शार्प दिखती है।
ये हैं देश की सबसे सस्ती एडवेंचर मोटरसाइकिल, कीमत 1.48 लाख से शुरू
यह भारत की सबसे सस्ती और लोकप्रिय ऑफ-रोड बाइक है। अगर आप एडवेंचर राइडिंग की शुरुआत कर रहे हैं तो यह बाइक आपके लिए सबसे सही विकल्प है। इसमें लंबा सस्पेंशन ट्रैवल, 220mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, डिजिटल मीटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.48 से लेकर 1.72 लाख रुपए के बीच है।
मारुति सुजुकी की हर गाड़ियों में मिलेगा ये सेफ्टी फीचर, अब पहले से सुरक्षित होगा सफर
कंपनी का मानना है कि लिमिटेड संख्या में आने वाली कारों में महंगे फीचर्स देने में सड़क हादसों को कम करने में ज्यादा मदद नहीं मिलती। अपपने SDV राइड के तहत, सुजुकी उन फीचर्स की पहचान करने की योजना बना रही है जिनकी ग्राहकों को जरूरत है और भारतीय स्थितियों के मुताबिक एक किफायती ADAS पैकेज बनाना चाहती है।
रेनोल्ट ट्रिबर टर्बो आज होगी लान्च, दमदार इंजन के साथ इतनी हो सकती है कीमत
आज ही इस एमपीवी को टर्बो इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कब तक इसमें कौन सा इंजन दिया जा सकता है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
त्योहारी सीजन में नई कार लेने का प्लान, इन तरीकों से बचाएं हजारों रुपए
अगर अगर आप भी इस त्योहारी सीजन में अपने घर में नया वाहन लाने का सोच रहे हैं, तो सिर्फ गाड़ी की शुरुआती कीमत देखकर डील फाइनल न करें। थोड़ी सी रिसर्च और स्मार्ट तरीके से मोलभाव (Negotiation) करके आप कार की कीमत के साथ-साथ इंश्योरेंस और एक्सेसरीज जैसे अतिरिक्त खर्चों में भी अपने हजारों रुपये बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कार खरीदते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
बजाज पल्सर एनएस 125 होगी अपडेट, नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ये होगा बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब जल्द ही इस मोटरसाइकिल को निर्माता की ओर से अपडेट किया जा सकता है। इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। कब तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
टीवीएस के स्कूटर में सिंगल चार्ज पर 212 किमी की रेंज और 32 लीटर की स्टोरेज, डेली यूज के लिए बेस्ट है ईवी
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप-स्पीड 82kmph है और यह 0 से 40kmph तक की स्पीड सिर्फ 4.5 सेकंड में पकड़ सकता है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह 212 किमी तक की IDC रेंज देता है।
मारुति फ्रोनेक्स और बलेनो देंगी ज्यादा माइलेज, मिल सकता है खास तकनीक वाला इंजन
इन कारों में नई तकनीक वाले इंजन को दिया जा सकता है। किन कारों में किस तरह के इंजन को देने की तैयारी की जा रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
देश का सबसे ज्यादा रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में 400 किमी तक का होगा सफर
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 6.5kWh की लिथियम-आयन डुअल बैटरी पैक दी गई है जिसकी क्लेम की गई रेंज IDC के मुताबिक 400 किमी तक है। इसमें 8.8kW की अधिकतम पावर वाली परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर मिलती है जो 72nm का टॉर्क जनरेट करती है।
रेनोल्ट डस्टर हाईब्रिड 17 अक्टूबर को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे फीचर्स और स्पेक्स
इसमें 1.8 लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड फोर-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसे दो इलेक्ट्रिक मोटर और एक ऑटोमैटिक मल्टी-मोड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। साथ ही, इसमें 1.4kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो लगभग 160hp की कुल सिस्टम पावर और 172nm का टॉर्क जनरेट करता है।