भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पहुंचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फारेक्स रिजर्व) 3 जुलाई 2026 को समाप्त सप्ताह में 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.193 अरब डॉलर पहुंच गया। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले सप्ताह आई गिरावट के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
रिलायंस इंफ्रा की मुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत, एनएआरसीएल के साथ हुआ कर्ज पुनर्गठन समझौता
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने शुक्रवार को बताया कि उसकी सहयोगी कंपनी मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड (एमएमओपीएल) ने सरकारी समर्थित नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (एनएआरसीएल) के साथ कर्ज पुनर्गठन समझौता किया है, जिसके तहत कंपनी का 1,100 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज कम होगा और उसके खिलाफ चल रही दिवाला कार्यवाही भी वापस ले ली जाएगी।
पीएम मोदी के न्यूजीलैंड दौरे में बड़े ऐलान : 2030 तक व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य; आतंकवाद से हिंद-प्रशांत तक साझा रुख
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर उनके भारतीय समकक्ष पीएम नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड के आधिकारिक दौरे पर हैं। यह पिछले 40 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड का पहला दौरा है, जो दोनों देशों के बीच मजबूत दोस्ती और साझेदारी में एक नया आयाम दिखाता है।
जियो फाइनेंस से अब सिर्फ ₹24 से भरें ITR; साथ में मिलेगा Jio Points का फायदा
कंपनी के अनुसार, उपयोगकर्ताओं को उनकी फाइलिंग फीस का 25 प्रतिशत तक JioPoints के रूप में रिवॉर्ड मिलेगा। इन पॉइंट्स को ऐप के जरिए विभिन्न ब्रांड वाउचर, शॉपिंग ऑफर्स और पार्टनर डील्स में रिडीम किया जा सकेगा।
टीसीएस का वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में मुनाफा 3 प्रतिशत घटा! निवेशकों के लिए 12 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान
देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा निर्यातक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी कर दिए हैं।
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए नया ग्रोथ इंजन बनेगा प्राइवेट क्रेडिट, स्टार्टअप और एमएसएमई को मिलेगा बड़ा सहारा: इंडस्ट्री लीडर्स
उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने गुरुवारर को कहा कि आने वाले वर्षों में भारत का प्राइवेट क्रेडिट बाजार तेजी से विस्तार करेगा। इसके पीछे बढ़ती जागरूकता, नियामकीय समर्थन, डिजिटल नवाचार और वैकल्पिक वित्तपोषण की बढ़ती मांग प्रमुख कारण होंगे।
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से खुलेंगे आर्थिक विकास के नए रास्ते : साइमन वॉट्स
न्यूजीलैंड के राजस्व मंत्री साइमन वॉट्स ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को भारत-न्यूजीलैंड संबंधों में एक अहम मोड़ बताया। उन्होंने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर हस्ताक्षर करना दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे दोनों देशों के लिए आर्थिक अवसर खुलेंगे और साथ ही नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता भी मजबूत होगी।
ई20 पेट्रोल की ओर बदलाव वर्षों के परीक्षण और विचार-विमर्श का परिणाम : पेट्रोलियम मंत्रालय
पेट्रोलियम मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ई10 से ई20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) की तरफ बदलाव वर्षों के जांच, मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के साथ विचार-विमर्श और जमीनी परीक्षण का परिणाम है। साथ ही, कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की प्रक्रिया उनकी सरकार में नहीं, बल्कि पिछली सरकारों के दौरान हुई थी।
अदाणी एनर्जी का बड़ा प्रोजेक्ट बनेगा भारत-केन्या रिश्तों का नया आधार, ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग
अदाणी एनर्जी को हाल ही में केन्या में 117 अरब केन्याई शिलिंग (केईएस) की बिजली ट्रांसमिशन परियोजना को दी गई मंजूरी अफ्रीकी देश की आर्थिक कूटनीति में बदलाव को दर्शाती है
भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था, आईएमएफ ने 2026 में लगाया 7 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ का अनुमान
वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है