भारत-जापान ऊर्जा सुरक्षा साझेदारी को नई मजबूती, भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग का ऐलान
विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि भारत और जापान ने मौजूदा वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए अपनी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने का फैसला किया है।
अदाणी ग्रुप निवेशकों को आकर्षित करने में रहा सफल, एईएल क्यूआईपी की मांग 38,000 करोड़ रुपए रही
अदाणी ग्रुप वैश्विक संस्थागत निवेशकों और भारत के बड़े म्यूचुअल फंड्स को आकर्षित करने में सफल रहा है और यह ग्रुप को लेकर निवेशकों के सेंटीमेंट में स्पष्ट बदलाव को दिखाता है।
आरबीआई ने रवि शंकर को बनाया नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, 1 जुलाई से प्रभावी हुई नियुक्ति
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रवि शंकर को नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 1 जुलाई 2026 से प्रभावी हो गई है। आरबीआई ने आधिकारिक बयान जारी कर इस नियुक्ति की जानकारी दी।
वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत ने सुनिश्चित की ईंधन आपूर्ति, अब हटेंगी अस्थायी पाबंदियां: जी. किशन रेड्डी
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बुधवार को कहा कि वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और आपूर्ति पर लगाई गई अस्थायी पाबंदियों को हटाने का फैसला किया है।
एसबीआई ने 71वें बैंक दिवस पर लॉन्च किए योनो के नए एआई फीचर्स, ग्राहकों को मिलेंगी कई नई डिजिटल सुविधाएं
देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने बुधवार को अपने 71वें बैंक दिवस के अवसर पर ग्राहकों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित कई नई डिजिटल सुविधाएं लॉन्च करने की घोषणा की है। बैंक ने अपने योनो प्लेटफॉर्म को नए ग्राहक अनुभव, एआई-आधारित क्षमताओं और कई उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर्स के साथ और अधिक उन्नत बनाया है।
चीन की अलीबाबा ई-कॉमर्स कंपनी ड्रग्स से जुड़ी जांच के निपटारे के लिए अमेरिका को 60 करोड़ डॉलर देगी
चीन की बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ग्रुप और अमेरिका में मौजूद उसकी पेमेंट प्रोसेसर कंपनी एयूएस मर्चेंट सर्विसेज, अमेरिकी न्याय विभाग के साथ अलग-अलग 'नॉन-प्रॉसिक्यूशन एग्रीमेंट' (मुकदमा न चलाने के समझौते) के तहत 600 मिलियन डॉलर का भुगतान करने पर सहमत हो गई हैं।
ऊर्जा क्षेत्र में पिछले 6-7 वर्षों के काम से मध्य पूर्व संकट के दौरान निर्बाध कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित हुई: पूर्व बीपीसीएल निदेशक
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के पूर्व निदेशक (एचआर) राज कुमार दुबे ने मंगलवार को कहा कि मध्य पूर्व संकट के दौरान कच्चे तेल और गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने में बीते छह-सात वर्षों में सरकार की ओर से किए गए काम ने अहम भूमिका निभाई है।
SBI के 71 वर्ष पूरे, करोड़ों ग्राहकों के भरोसे के साथ वित्तीय समावेशन में निभा रहा अहम भूमिका
भारतीय बैंकिंग इतिहास में 1 जुलाई काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) स्थापित हुआ था। 1955 या 71 वर्ष पहले बना यह बैंक आज केवल एक वित्तीय संस्थान नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक प्रगति, वित्तीय समावेशन और डिजिटल बैंकिंग क्रांति का सबसे मजबूत स्तंभ बन चुका है।