सोने की कीमत में उछाल, चांदी के दाम भी 900 रुपए से ज्यादा बढ़े
सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर फिर से 97,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब आ गई है और चांदी की कीमत में भी 900 रुपए से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया।
वित्त वर्ष 2026 में भारत में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 2-5 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान : रिपोर्ट
पिछले दो वित्तीय वर्षों में धीमी वृद्धि दर्ज करने के बाद वित्त वर्ष 2026 में भारत में वाणिज्यिक वाहनों (सीवी) की थोक बिक्री में लगभग 2-5 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। यह जानकारी सोमवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।
अदाणी पावर ने 600 मेगावाट की विदर्भ पावर का अधिग्रहण किया पूरा, उत्पादन क्षमता बढ़कर हुई 18,150 मेगावाट
अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी ने 4,000 करोड़ रुपए में विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड (वीआईपीएल) का अधिग्रहण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
जियो ब्लैकरॉक की धमाकेदार एंट्री, पहले एनएफओ में ही जुटाए 17,800 करोड़ रुपये
जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक और सीईओ सिड स्वामीनाथन ने कहा: "संस्थागत और खुदरा निवेशकों के बीच हमारे पहले एनएफओ को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। यह जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट की निवेश फिलोसोफी, जोखिम प्रबंधन क्षमताओं और डिजिटल-फर्स्ट दृष्टिकोण को रेखांकित करता है। यह भारत के विकसित हो रहे निवेश परिदृश्य में, एक ताकत बन कर उभरने की दिशा में एक मजबूत कदम है।"
अदाणी एंटरप्राइजेज एनसीडी के जरिए जुटाएगी 1,000 करोड़ रुपए, 9 जुलाई को खुलेगा इश्यू
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने रविवार को 1,000 करोड़ रुपए मूल्य के सुरक्षित, रेटेड और सूचीबद्ध रिडीमेबल, नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) के अपने दूसरे पब्लिक इश्यू का ऐलान किया।
टू यम्म! ने अनन्या पांडे को के-बॉम्ब का चेहरा बनाया, क्यूआर-आधारित अभियान शुरू किया
योगेश तिवारी ने आगे कहा,“आज का उपभोक्ता पारंपरिक विज्ञापन से अधिक, सार्थक अनुभव चाहता है। हमारा फोकस केवल विज्ञापन दिखाने पर नहीं, बल्कि अनुभव का आनंद देने पर है। सेलिब्रिटी पॉडकास्ट इसके लिए एक आदर्श माध्यम है, जहाँ कहानी, मनोरंजन और जुड़ाव का शानदार संतुलन होता है।” पूरी तरह डिजिटल-फर्स्ट रणनीति के अंतर्गत यह अभियान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, मीम पेजेस, पॉप-कल्चर हब्स और अनन्या पांडे के फैन्स कम्युनिटी द्वारा समर्थित किया गया है।
राजस्थान में जियो का दबदबा बरकरार, मई में 95000 से अधिक वायरलेस ग्राहक जोड़े: ट्राई रिपोर्ट
इस बड़े ग्राहक आधार के साथ जियो राजस्थान में नंबर एक टेलीकॉम ऑपरेटर के स्थान पर बरकरार है। इसके विपरीत, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल को लगातार दूसरे महीने नुकसान झेलना पड़ा। मई में एयरटेल ने 8,453, वोडाफोन आइडिया ने 31,403 और बीएसएनएल ने 6,680 ग्राहक खो दिए। राजस्थान में कुल वायरलेस उपभोक्ता आधार 31 मई 2025 तक बढ़कर 6.47 करोड़ हो गया है, जिसमें इस माह कुल 48,454 की वृद्धि दर्ज की गई।
IIFL होम फाइनेंस ने भुज में ग्रीन होम ओनर्स का किया सम्मान
भुज में इन गृहस्वामियों को अपने पर्यावरणीय प्रभाव को नियंत्रित करते देखना वास्तव में प्रेरणादायक है। यही वह बदलाव है, जिसकी हमें जरूरत है और जिसे हम पूरे भारत में समर्थन देना चाहते हैं।” ‘हमारा कुटुंब’ आईआईएफएल एचएफएल की एक प्रमुख सामाजिक पहल है, जो कमजोर और निम्न-आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस और एलआईजी) समुदायों के लिए किफायती और सतत आवास को बढ़ावा देती है।