सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने रथ यात्रा के अवसर पर लॉन्च किए आकर्षक ऑफर और विशेष कलेक्शन
सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने रथ यात्रा के लिए विशेष डिजाइन और आकर्षक ऑफर लॉन्च किए हैं। इसमें सोने के मेकिंग चार्ज पर ₹500 प्रति ग्राम तक की छूट और हीरे के ज्वेलरी पर 15% तक की छूट शामिल है। ब्रांड पुराने सोने के एक्सचेंज पर 0% कटौती और मेकिंग चार्ज पर 10% छूट भी दे रहा है। एक अनूठा फ्लेक्सी प्राइस ऑफर भी पेश किया गया है, जिससे ग्राहक आज की कीमत पर बुकिंग कर बाद में कम होने पर वही कम कीमत चुका सकते हैं।
टेरियो ने फर्नीचर शॉपिंग को दी नई पहचानः बदलती जीवनशैली के अनुरूप नया अनुभव
गोदरेज इंटेरियो ने AI/VR और भावनात्मक डिज़ाइन के ज़रिए फर्नीचर शॉपिंग को नया आयाम दिया है, जिससे आधुनिक भारतीय घरों को बेहतर अनुभव मिल रहा है। उन्होंने XLRI के साथ मिलकर उपभोक्ता व्यवहार का अध्ययन किया है और 'फिजिटल' अनुभव के लिए डिजिटल टूल्स पेश किए हैं। UPMODS रेंज और D2C पोर्टल लॉन्च कर वे व्यक्तिगतकरण और तेज डिलीवरी पर ज़ोर दे रहे हैं, जिससे उनकी बिक्री में 23% की वृद्धि हुई है।
जियो में निवेश मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा रिस्क था - मुकेश अंबानी
मैकिन्ज़ी एंड कंपनी को दिए एक साक्षात्कार में अंबानी ने यह खुलासा किया। रिलायंस जियो में निवेश का फैसला आसान नही था। “उस समय हम अपना ही पैसा निवेश कर रहे थे और मैं स्वयं बहुसंख्यक शेयरधारक था। हमने बड़े रिस्क उठाए क्योंकि हमारे लिए स्केल बहुत मायने रखता है और लक्ष्य भी कहीं ऊंचे थे।
इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड
एशिया के सबसे बड़े एकीकृत प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्रों में से एक, इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (IEML) ने आज गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो प्रा. लि. में एक रणनीतिक भागीदारी की घोषणा की है, जिसके तहत भारत की अग्रणी परिधान निर्माण तकनीकी प्रदर्शनी गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो (GTE) का संयुक्त रूप से आयोजन और अभूतपूर्व विस्तार किया जाएगा। इस सहयोग का उद्देश्य दोनों संस्थाओं की विशेषज्ञता और संसाधनों का लाभ उठाकर परिधान एवं वस्त्र उद्योग को एक बेजोड़ अनुभव प्रदान करना है।
भारत अगले 3 वर्षों में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर : पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जोर देकर कहा कि भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है और उम्मीद है कि अगले तीन वर्षों में यह लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में निवेशकों को जागरूक बनाने के लिए आगरा में मेगा आरआईएसए सेमिनार
एनएसई के कृष्णन अय्यर ने कहा , "भारत की विकास यात्रा विश्वास, पारदर्शिता और तकनीक पर आधारित है। वित्तीय समावेशन की परिभाषा महज़ पहुँच तक ही सीमित नहीं है, बल्कि जागरूकता और कार्रवाई भी इसके महत्वपूर्ण स्तम्भ हैं। मेगा आरआईएसए के ज़रिए हमारा उद्देश्य लोगों तक विश्वसनीय वित्तीय जानकारी पहुँचाना है, ताकि हर भारतीय आत्मविश्वास के साथ सुरक्षित और समझदारी से निवेश कर सके। आगरा में आयोजित यह मेगा आरआईएसए इस दिशा में एक अहम् कदम है, जिससे निवेशकों को वित्तीय धोखाधड़ी को समझने और उनसे बचने की ताकत मिलेगी।
सिक्योरिटी सॉल्यूशंस ब्रांड्स स्टीलएज और चबसेफ्स ने आगरा में डिस्प्ले सेंटर का शुभारंभ किया
मुखुति ने कहा, "आगरा एक तेज़ी से बढ़ता हुआ बाजार है, जहाँ सर्टिफाइड और हाई-क्वालिटी स्टोरेज सॉल्यूशंस की माँग बढ़ रही है। इस सेंटर के माध्यम से हम न सिर्फ अपने प्रोडक्ट्स को ज्यादा लोगों तक पहुँचा रहे हैं, बल्कि उन्हें सही जानकारी और टेक्निकल गाइडेंस भी दे रहे हैं, जिससे वे बेहतर निर्णय ले सकें।
ACME सोलर होल्डिंग्स ने राजस्थान में 250 मेगावॉट के चालू प्रोजेक्ट के लिए हासिल की री-फाइनेंसिंग
प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बैंकों द्वारा की गई वर्तमान री-फाइनेंसिंग यह दर्शाती है कि अंतरराष्ट्रीय लेंडिंग पार्टनर्स को भारतीय रिन्यूएबल सेक्टर और इस क्षेत्र में एसीएमई सोलर के प्रोजेक्ट क्रियान्वयन और संचालन क्षमताओं पर भरोसा है। यह कदम एसीएमई सोलर के अंतरराष्ट्रीय ऋणदाता नेटवर्क को पहले से जुड़े प्रतिष्ठित ऋणदाताओं के साथ और अधिक मजबूत बनाने में मदद करता है।
सुपरफॉर्म ने दाहेज और झागड़िया इकाइयों के लिए ISCC प्लस प्रमाणन प्राप्त किया
इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए, सुपरफॉर्म के सीईओ राज तिवारी ने कहा, "हमें ISCC प्लस प्रमाणन प्राप्त होने पर गर्व है। यह स्थायी विनिर्माण के प्रति हमारे अडिग संकल्प का प्रतीक है।" उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब्धि न केवल हितधारकों के साथ कंपनी की विश्वसनीयता को मजबूत करती है, बल्कि उन्हें भविष्य के नियामक परिदृश्यों को नेविगेट करने और पर्यावरणीय रूप से जिम्मेदार और ट्रेसेबल उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने में भी सक्षम बनाती है।
ओमान बना खाड़ी क्षेत्र का पहला देश जिसने लागू किया इनकम टैक्स, 2028 से होगा प्रभावी
ओमान खाड़ी क्षेत्र का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने इनकम टैक्स लगाने की घोषणा की है। यह ऐतिहासिक कदम देश की आर्थिक विकास योजनाओं के लिए अतिरिक्त राजस्व जुटाने की दिशा में उठाया गया है।
अदाणी एयरपोर्ट्स को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए मिला 1 अरब डॉलर का फंड
अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने मंगलवार को कहा कि कंपनी को अपने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) के लिए एक प्रोजेक्ट फाइनेंस स्ट्रक्चर के जरिए 1 अरब डॉलर की फाइनेंसिंग मिली है।
एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का ₹12,500 करोड़ का आईपीओ 25 जून, 2025 को खुलेगा
प्राइस बैंड ₹700 से ₹740 प्रति इक्विटी शेयर, जिसका फेस वैल्यू ₹10 है।
मध्य पूर्व में तनाव के कारण भारत में ईंधन की कमी नहीं होगी: हरदीप पुरी
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इजरायल-ईरान युद्ध के कारण भारतीय उपभोक्ताओं को तेल आपूर्ति में किसी भी तरह की बाधा आने और ईरान के परमाणु स्थलों पर अमेरिका द्वारा बमबारी के कारण मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव में वृद्धि की आशंकाओं को दूर किया।