businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जियो का शानदार ‘दिवाली धन धना धन’ ऑफर

Source : business.khaskhabar.com | Oct 12, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 100 percent cashback on recharge in jio diwali dhan dhana dhan offer 263409नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने ‘जियो दिवाली धन धना धन’ ऑफर पेश किया है। इसके तहत कंपनी अपने उपभोक्ताओं को 399 रुपये का रिचार्ज कराने पर 100 प्रतिशत कैशबैक देने की घोषणा की है।

सूत्रों ने कहा, ‘‘जियो के सभी ग्राहक इस ऑफर की अवधि (12-18 अक्टूबर) के दौरान 399 रुपये का रिचार्ज करा पाएंगे, उन्हें 50 रुपये की कीमत के आठ वाउचर के रूप में 400 रुपये का 100 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।’’

सूत्रों ने बताया कि ये वाउचर भविष्य में 309 रुपये के या इससे ज्यादा के या 91 रुपये या इससे ज्यादा के डाटा रिचार्ज पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

कंपनी के सूत्रों ने संकेत दिए कि टैरिफ योजना में 19 अक्टूबर को संशोधन हो सकता है।

सूत्रों ने स्पष्ट किया, ‘‘जियो के सभी प्रीपेड ग्राहक 12-18 अक्टूबर की अवधि के दौरान 399 रुपये (तीन महीने तक अनलिमिटेड) के रिचार्ज पर मौजूदा टैरिफ का लाभ उठा सकते हैं।’’

(आईएएनएस)

[@ इस मंदिर में प्रवेश करने से डरते है लोग, जानें क्यों!]


[@ ये है इंडिया के सबसे रोमांटिक बीच रिसोर्ट]


[@ अंग फडकने से लगा सकते हैं भावी10 घटनाओं का अंदाजा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0