businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेटीएम गोल्ड की खरीद पर 3 फीसदी अतिरिक्त सोना का ऑफर

Source : business.khaskhabar.com | Oct 12, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 3 percent extra gold offer on paytm purchase 263418नई दिल्ली। पेटीएम इस दिवाली ‘दिवाली गोल्ड सेल’ लेकर आई है, जिसमें ग्राहक धनतेरस पर गोल्डफेस्ट प्रोमो कोड का प्रयोग करके कम से कम 10,000 रुपये की खरीदारी पर 3 फीसदी अतिरिक्त पेटीएम गोल्ड पा सकते हैं। कंपनी ने बुधवार को यह घोषणा की।
 
कंपनी ने बयान में कहा कि पेटीएम गोल्ड फ्लेक्सिबिलिटी, सुरक्षा और पारदर्शिता प्रस्तुत करता है, जिससे यह बचत के पसंदीदा विकल्प के रूप में उभर रहा है। चूंकि अब ज्यादा से ज्यादा नए ग्राहक 1 रुपया तक की छोटी रकम में शुद्ध सोना खरीदने व उसे संग्रहित करने की सहूलियत को समझ रहे हैं, इसलिए कंपनी अब इस माह धनतेरस व दिवाली के दौरान पेटीएम गोल्ड बिक्री में 5 गुना वृद्धि की उम्मीद कर रही है।
 
उपभोक्ता पेटीएम गोल्ड में भारत की एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय रूप से मान्यता प्राप्त रिफाइनरी एमएमटीसी-पीएएमपी से 1 रुपया की कम कीमत में 24के 999.9 शुद्ध सोना खरीद सकते हैं और इसे सुरक्षित, 100 फीसदी बीमाकृत लॉकर्स में मुफ्त में संग्रहित कर सकते हैं। ग्राहक लाइव मार्केट की कीमत पर अपना सोना एमएमटीसी-पीएएमपी को बेच सकते हैं या सोने के सिक्कों के रूप में इसकी डिलिवरी अपने घर पर पा सकते हैं।
(आईएएनएस)

[@ आपके हाथ में पैसा नहीं रूकता, तो इसे जरूर पढ़े]


[@ कमाने है ज्यादा पैसे..तो ये जरूर पढे!]


[@ ...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0