businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अडानी एंटरप्राइजेज नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार को करेगी ‘डीमर्ज’

Source : business.khaskhabar.com | Oct 08, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 adani enterprises to demerge renewable power business 262332नई दिल्ली। अडानी एंटरप्राइजेज ने शनिवार को कहा कि वह अपने ‘नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार’ को अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) के रूप में डीमर्जर करेगी।

कंपनी ने कहा कि इस कदम से एजीईएल को बम्बई स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध कराया जा सकेगा।

कंपनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, यह योजना एईएल (अडानी एंटरप्राइज लिमिटेड) के शेयरधारकों को एजीईएल में प्रत्यक्ष शेयरधारिता प्रदान करने वाली व्यावसायिक संरचना को सरल बनाती है।

बयान में कहा गया, ‘‘इस कदम से अक्षय ऊर्जा व्यापार के सतत विकास के लिए पूंजी जुटाने के लिए वित्तीय लचीलापन प्राप्त होगा।’’

कंपनी ने कहा कि इस योजना के तहत होनेवाला लेनदेन साल 2018 की पहली तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है।
(आईएएनएस)

[@ मां‍गलिक दोष,आइये इसे समझें]


[@ जानते है,मस्तिष्क कैसे लेता है जोखिम भरा फैसला]


[@ ये है औरतों के लिए सबसे सेफ जगह, जहाँ.....]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0