businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अमेजन डॉट इन पर 21 से 24 सितंबर तक लगेगी सेल

Source : business.khaskhabar.com | Sep 15, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 amazonin sale from september 21 24 256248नई दिल्ली। अमेजन डॉट इन अपना ‘ग्रेट इंडिया फेस्टिवल’ सेल 21 सितंबर से 24 सितंबर तक आयोजित कर रही है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह सेल 20 सितंबर को उसके प्राइम सदस्यों के लिए दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

अमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष (कैटेगरी प्रबंधन) मनीष तिवारी ने कहा, ‘‘हमारे ग्राहक जहां त्योहारों की तैयारियों में जुटे हैं, ऐसे में हम उनके लिए भारत के सबसे बड़े ब्रांड्स के साथ ब्लॉकबस्टर डील्स लेकर आए हैं।’’

ग्रेट इंडिया फेस्टिवल में जिन उत्पादों पर छूट दी जाएगी, उनमें स्मार्टफोन, टैबलेटा, लैपटॉप्स, पीसीज, एयर कंडीशनर्स, वाशिंग मशीन्स, रेफ्रिजेटर्स, कपड़े, फैशन एक्सेसरीज, ब्यूटी और मेकअप, पर्सनर केयर, बुक्स, बेबी उत्पाद, खिलौने, जूते, पालतू पशुओं के लिए उत्पाद, खाद्य पदार्थ, बागवानी के सामान शामिल हैं।

अमेजन ने 11 बैंकों के साथ साझेदारी में ईएमआई स्कीम लांच की है जिसकी अवधि छह महीनों की है। साथ ही बजाज फिनसर्व से भी भागीदारी की है।

(आईएएनएस)

[@ ये है औरतों के लिए सबसे सेफ जगह, जहाँ.....]


[@ नींद में आते हैं खर्राटे तो हो जाएं सावधान क्योंकि...]


[@ नौकरी ढूढ़ने से पहले जान ले इंटरव्यू से जुड़ी ये बातें]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0