businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एप्पल ने एलजी में 2.70 अरब डॉलर का निवेश किया : रिपोर्ट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 01, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 apple invests 270bn dollar in lg for oled display reports 242254सैन फ्रांसिस्को। अब सैमसंग एप्पल को अकेला ओएलईडी का आपूर्तिकर्ता नहीं रहेगा, क्योंकि क्यूपर्टिनो आधारित टेक कंपनी एप्पल ने अपने आईफोन के लिए ओएलईडी पैनल उत्पादन के लिए एलजी में 2.70 अरब डॉलर का निवेश किया है।

द इन्वेस्टर में रविवार को प्रकाशित एक रपट के अनुसार, एप्पल ने कथित तौर पर कोरिया की डिस्प्ले बनाने वाली कंपनी को पैनल की आपूर्ति के लिए निवेश के तौर पर अग्रिम भुगतान किया है।

रपट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है, ‘‘इस हालिया वित्त पोषण से एलजी के मासिक तौर पर छठीं पीढ़ी के ओएलईडी पैनल का उत्पादन 45,000 यूनिट हो जाएगा। एप्पल से कुल मिलाकर करीब 30,000 इकाई का ठेका मिलने की संभावना है।’’

इस समझौते पर एप्पल या एलजी के तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
(आईएएनएस)

[@ ऎसे खतरनाक फेशियल के लिए जिगर चाहिए!]


[@ कैसे करें अजनबी लडकी से बातचीत...]


[@ न हिलेगी, न डुलेगी Honda की यह Self Control मोटरसाइकिल]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0