businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एप्पल स्मार्टवाच में तकनीकी गड़बड़ी, कंपनी समाधान में जुटी

Source : business.khaskhabar.com | Sep 22, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 apple working to resolve lte issues in latest smartwatch 258067सेन फ्रांसिस्को। एप्पल की नई सीरीज 3 स्मार्टवाच में एलटीई कनेक्टिविटी की दिक्कत सामने आई है, जिसे अमेरिकी तकनीकी दिग्गज कंपनी सुलझाने के लिए काम कर रही है।

वर्ज के समीक्षकों के मुताबिक, एप्पल वाच सीरीज 3 में एलटीई क्षमता में कनेक्टविटी का मुद्दा सामने आया है। नई वाच अपने सेल्युलर से कनेक्ट होने की बजाय अज्ञात वाईफाई नेटवर्क से जुड़ रही है।

समीक्षक ने बुधवार को लिखा, ‘‘इसके साथ पहले कुछ दिनों के मेरे अनुभव में एप्पल ने मेरे पहले समीक्षा की गई ईकाई (एप्पल 3 वाच) को दूसरे ईकाई से बदल दिया, लेकिन उसमें भी दिक्कत सामने आई।’’

बाद में एप्पल ने मुद्दे को स्वीकार किया और एक आधिकारिक बयान जारी किया।

एप्पल के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने पाया है कि जब एप्पल वाच सीरीज 3 बिना कनेक्टिविटी के अप्रमाणित वाईफाई नेटवर्क में शामिल होती है, तो यह उस दौरान सेल्युलर को वाच के इस्तेमाल से रोकती है।’’

प्रवक्ता ने कहा कि इस मुद्दे के सामाधान के लिए काम किया जा रहा है। (आईएएनएस)

[@ इस फोटोशूट में छा गईं काइली मिनॉग ]


[@ ये है दुनिया की सबसे महंगी गाय, कीमत जान रह जाएंगे दंग]


[@ राजनीति में दिलचस्पी तो बनाए इसमें Career]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0