businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

देश में तेजी से विकास कर रहा है विमानन क्षेत्र : सुरेश प्रभु

Source : business.khaskhabar.com | Mar 13, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 aviation a fast growing sector prabhu 300242नई दिल्ली। नए नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने सोमवार को कहा कि घरेलू यात्री विमान सेवा कंपनियों, खासतौर से कम लागत वाली विमान सेवा देने वाली कंपनियों ने 1,000 से अधिक विमानों का ऑर्डर बुक किया है।

विमानन कंपनियों के इस विस्तार के कारणों के बारे में मंत्री ने कहा कि हवाई यात्रा सेवा का संपर्क बढऩे और हवाई सेवा किराया सस्ता होने से देश के छोटे शहरों के लोग अपने काम के लिए व छुट्टियों में हवाई यात्राएं ज्यादा करने लगे हैं।

वाणिज्य व उद्योग मंत्री सुरेश ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालते हुए कहा, ‘‘विमान सेवा भारत की अर्थव्यवस्था के तेजी से विकास करने वाले क्षेत्रों में शुमार है।’’

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि ओपन स्काइज पॉलिसी अर्थात खुले आसमान की नीति से विमान सेवा क्षेत्र में भारी तरक्की हुई है और इस तरक्की का फायदा रोजगार के अवसर पैदा करने में देखा जाएगा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को सुरेश प्रभु को नागरिक उड्डयन मंत्री नियुक्त किया।

दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए की सरकार से तेलुगू देशम पार्टी के अलग होने के बाद पी. अशोक गजपति राजू ने नागरिक उड्डयन मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

(आईएएनएस)

[@ इन राशियों की लडकियां किसी को भी कर सकती हैं आकर्षित, जानें कैसे!]


[@ अनन्नास इतने सारे लाभ जानकर हो जाएगें हैरान]


[@ हर काम में सफलता पाने के लिए करें ये पांच काम ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0