businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भेल का मुनाफा 3.9 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Aug 11, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 bhel profit up 39 percent 245276नई दिल्ली। सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के मुनाफे में 30 जून को खत्म हुई तिमाही के दौरान 3.9 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 80.82 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की समान तिमाही में यह 77.77 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का परिचालन राजस्व 1.5 फीसदी गिरकर 5,732.05 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 5,820.89 करोड़ रुपये रहा था।

इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज भेल ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसके खर्च (सामग्री की लागत, कर्मियों का वेतन, मूल्य हास और परिशोधन व्यय) में 1.88 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 6,086.18 करोड़ रुपये रहा, जबकि बीते वर्ष इसी अवधि में यह 5,973.67 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि बिजली क्षेत्र ने उसकी बिक्री में 4,335.63 करोड़ रुपये का योगदान दिया।

कंपनी के निदेशकों के बोर्ड ने 2 रूपये मूल्य के दो शेयरों के साथ 2 रुपये मूल्य का एक बोनस शेयर देने का फैसला किया है, जोकि शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है। (आईएएनएस)

[@ असरदार तरीका गुस्सा और फ्रस्ट्रेशन निकालने का]


[@ शिशु संग न करें ये काम,हो सकता है भारी नुकसान ]


[@ ...तो इसलिए संबंध के बाद कमजोर महसूस करते है पुरुष]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0