businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बिंगो ने 2 नए फिटनेस बैंड उतारे

Source : business.khaskhabar.com | July 23, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 bingo technologies unveils two new fitness bands 239402नई दिल्ली। उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज की प्रमुख कंपनी बिंगो ने यहां प्रगति मैदान में आयोजित ‘गिफ्ट्स वल्र्ड एक्सपो 2017’ में नई रेंज के फिटनेस बैंड- बिंगो ‘एफ1’ और ‘एफ2’ लांच किए। यह प्रदर्शनी गुरुवार से शुरू हुई है और 24 जुलाई तक चलेगी।

15वें ‘गिफ्ट्स वल्र्ड एक्सपो’ में विश्व की 250 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां भाग ले रही हैं और 5,000 से ज्यादा उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं।
 
बिंगो के नए उत्पाद ‘एफ1’ और ‘एफ2’ की कीमत क्रमश: 1,499 रुपये और 1,699 रुपये रखी गई है। ये फिटनेस बैंड कई फीचर्स से लैस हैं, जिसमें यूजर्स को अपने स्वास्थ्य पर नजर रखने तथा रिकार्ड रखने की सुविधा मिलती है। साथ ही ये यूजर की संबंधी जरूरतों को भी पूरा करते हैं।

बिंगो टेक्नॉलजीज के विपणन प्रबंधक अभिनय प्रताप सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘ ‘एफ1’ और ‘एफ2’ फिटनेस बैंड भारतीय जलवायु को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। साथ ही ये जल प्रतिरोधी तथा धूल प्रतिरोधी भी हैं। इसके अलावा इसमें कई उन्नत फीचर्स हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें दिए गए फिटनेस संबंधी फीचर्स का लक्ष्य उपभोक्ताओं की जीवनशैली में बदलाव करना और उन्हें स्वास्थ्यपरक जीवनशैली की तरफ प्रोत्साहित करना है।’’

इस फिटनेस बैंड की बैटरी क्षमता 70एमएएच है और पूरी तरह चार्ज होने पर 300 घंटों तक चल सकता है।

इस डिवाइस में कॉल और एसएमएस नोटिफिकेशन, हार्ट रेट सेंसर और स्लीप मॉनिटर जैसे फीचर्स भी हैं। (आईएएनएस)

[@ धन और ऐश्वर्य के लिए करें इन पेडों की पूजा]


[@ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]


[@ यहां पति-पत्नी 5 दिनों के लिए बन जाते हैं एक दूसरे से अंजान, जानिए क्यों ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0