businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेटीएम मॉल पर दोपहिया वाहन बुक करें, पाएं आकर्षक ईनाम

Source : business.khaskhabar.com | Oct 17, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 book two wheelers on paytm mall and get attractive prize 264718नई दिल्ली। इस फेस्टिव सीजन में सुजुकी, होंन्डा, हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस, यामाहा, महिन्द्रा, वेस्पा व एप्रिलिया जैसे बड़े ऑटोमोटिव ब्रांड्स में 400 से ज्यादा दो-पहिया वैरिएंट्स की पेटीएम मॉल पर खरीददारी करें और पाएं 5,000 रुपए तक का कैशबैक या 2 ग्राम तक का सुनिश्चित पेटीएम गोल्ड। पेटीएम मॉल पर कोई भी दो-पहिया वाहन बुक करें और 600 शहरों में फैले 2,000 डीलर पार्टनर्स से आसान डिलिवरी पाएं।

इस सीजन के सर्वश्रेष्ठ ऑफर्स में सुजुकी पर 5000 रुपए तक का कैशबैक पाएं। दोपहिया वाहन के बीमा पर 1500 तक की छूट भी मिलेगी। इसके अलावा होन्डा, हीरो दोपहिया वाहन की खरीद पर 3000 रुपए तक का कैशबैक पाएं। यमाहा की खरीद पर 5000 रुपए तक का कैशबैक पाएं और टीवीएस के किसी दोपहिया वाहन की खरीद पर पाएं2500 रुपए तक का कैशबैक।

त्योहार की भीड़भाड़ के दौरान आसानी से दोपहिया वाहन का ऑर्डर करने की सहूलियत के साथ क्रेडिट कार्ड से मूल्य प्रभावी ईएमआई भुगतान के विकल्प पेटीएम मॉल को इस त्योहारी सीजन में दोपहिया वाहनों की बुकिंग के लिए एक पसंदीदा विकल्प बनाते हैं। यह ट्रेंड नवरात्रि व दशहरा से ही काफी बढ़ गया है और दिवाली व धनतेरस में अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है, जहां डीलर इस प्लेटफार्म पर ऑनलाइन दिए गए ऑर्डरों की भारी संख्या को सेवाएं दे रहे हैं।

[@ इस लडकी की कमर देख हर कोई दंग, देखें वीडियो]


[@ 240 किमी का माइलेज देती है यह बाइक]


[@ 44 M-A जया ने कही सिर्फ एक बात और अलग हो गए ​अमिताभ-रेखा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0