businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कोलगेट-पामोलिव का मुनाफा 8 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Aug 04, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 colgate palmolive q1 net profit up 8 percent 243336मुंबई। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कोलगेट-पामोलिव के मुनाफे में 8.48 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

कंपनी के मुताबिक समीक्षाधीन तिमाही में उसका मुनाफा बढक़र 136.38 करोड़ रुपये रहा, जोकि वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही के दौरान 125.72 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की परिचालन आय में 2.43 फीसदी की गिरावट आई और यह 1,131.01 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 1,159.17 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘कोलगेट-पामोलिव की 30 जून को खत्म हुई तिमाही में कुल 1.109.9 करोड़ रुपये की बिक्री हुई, जोकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में 3 फीसदी कम है। कंपनी की बिक्री पर जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के लागू होने का असर पड़ा है।’’ (आईएएनएस)

[@ कभी न जाने दें ऐसे 6 लडकों को अपनी जिंदगी से]


[@ ये दुनिया का सबसे ऊंचा व लंबा कांच से बना ब्रिज]


[@ इन 9 बातों से टाल सकते हैं हार्ट अटैक]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0