businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

गोपनीय जानकारी के संभावित लीक मामले पर आंतरिक समीक्षा के बाद ही होगा फैसला : एचडीएफसी बैंक

Source : business.khaskhabar.com | Oct 21, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 decision on possible leak of confidential information will be taken only after internal review hdfc bank 855027
बिजनेस डेस्क। नई दिल्ली 

एचडीएफसी बैंक ने स्पष्ट किया है कि वह गोपनीय जानकारी के संभावित लीक की जांच कर रहा है और अपनी आंतरिक समीक्षा पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगा। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई। एडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट में बताया गया कि बैंक के प्रवक्ता ने कहा, हमारी नीतियों के अनुरूप, इस मामले में सभी संबंधित तथ्यों को जुटाने और उनका मूल्यांकन करने के लिए एक आंतरिक समीक्षा चल रही है। 

बैंक ने आगे कहा कि वह चल रही समीक्षा के बारे में कोई चर्चा नहीं करेगा, ताकि इस प्रक्रिया और इसमें शामिल लोगों की गोपनीयता बनी रहे। प्रवक्ता ने कहा, समीक्षा पूरी होने के बाद, जो भी निष्कर्ष निकलेंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। बैंक ने अपने आचार संहिता के तहत नैतिक आचरण और गवर्नेंस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया। 

साथ ही, बैंक ने कहा कि वह नियमों के संभावित उल्लंघन की रिपोर्टों को गंभीरता से लेता है। दिन के दौरा आईं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था, बैंक की एक आंतरिक जांच में पता चला है कि दो वरिष्ठ अधिकारियों ने गोपनीय जानकारियों को लीक किया था। यह जांच तब शुरू हुई जब बैंक के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी लीक होने की आशंका जताई। 

रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक अभी भी इस बात की जांच कर रहा है कि क्या उस जानकारी का गलत इस्तेमाल किया गया था। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब बैंक के नेतृत्व में बदलाव होने वाला है। अनूप बागची 27 अक्टूबर को मुख्य कार्यकारी (सीईओ) का पद संभालने वाले हैं। इस साल बैंक में नेतृत्व स्तर पर कुछ और बदलाव भी देखने को मिले हैं। मार्च में, तत्कालीन चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने निजी मूल्यों और बैंक की कुछ कार्यप्रणालियों के बीच मतभेदों का हवाला दिया था। 

रिपोर्ट के अनुसार, बाद में एचडीएफसी बैंक द्वारा कराए गए एक स्वतंत्र कानूनी रिव्यू में पाया गया कि उनकी चिंताएं सही साबित नहीं हुईं। इसके अलावा, भारत के सबसे बड़े निजी बैंक ने पिछले हफ्ते बताया कि डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर कैजाद भरूचा ने पद छोड़ने का फैसला किया है और 31 दिसंबर से अपनी सेवाएं समाप्त करने का अनुरोध किया है। बैंक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि भरूचा ने 31 दिसंबर को कामकाज के समय के अंत में अपने कर्तव्यों से मुक्त होने के लिए औपचारिक अनुरोध सौंपा है। -आईएएनएस

[@ घर का डॉक्टर एलोवीरा]


[@ वास्तु : इस रंग की कुर्सी पर बैठें, नहीं आएगी धन की कमी]


[@ पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय ]