businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

डीएचएफएल प्रामेरिका का मुनाफा 139 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Oct 20, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 dhfl pramerica profit up 139 percent 265179गुरुग्राम। डीएचएफएल प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस कं. लि. (डीपीएलआई) के मुनाफे में चालू वित्त वर्ष के 30 सितंबर को खत्म छमाही में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 139 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है और यह 46.8 करोड़ रुपये रही।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसके कारोबार में पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही के मुकाबले 85 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई जोकि कुल 803 करोड़ रुपये रही।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 19.6 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का न्यू बिजनेस प्रीमियम रेशियो 56 फीसदी रहा, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 80 फीसदी था।

डीएचएफएल प्रामेरिका के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनूप पाब्बे ने बताया, ‘‘हम डीपीएलआई के प्रदर्शन से खुश हैं, न सिर्फ वित्तीय मापदंडों पर बल्कि व्यापार गुणवत्ता और ग्राहकों को जोडऩे के मामले में भी कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 85 फीसदी की वृद्धि दर के साथ हम उद्योग में सबसे तेजी से बढऩे वाली बीमा कंपनी हैं। इस अवधि के दौरान हमारी पहुंच और मजबूत हुई, क्योंकि हमने दक्षिण भारत के प्रमुख बैंक धनलक्ष्मी बैंक के साथ बैंकश्योरेंस करार किया था।’’
(आईएएनएस)

[@ तस्वीरें ऎसी जिन्हें देख आखों पर नही कर पाएंगे विश्वास]


[@ Girlfriend बनाने के कारगर Tips...]


[@ ये पांच बेहतरीन करियर ऑप्शन बना देंगे आपको मालामाल]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0