businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

प्रत्यक्ष कर संग्रह अप्रैल-अक्टूबर में 15.2 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Nov 08, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 direct tax collection up 152 percent in april october 270072नई दिल्ली। देश का प्रत्यक्ष कर संग्रहण अप्रैल-अक्टूबर की अवधि में 15.2 फीसदी बढक़र 4.39 लाख करोड़ रुपये रहा। वित्त मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया है, 2017 के अक्टूबर तक हुए प्रत्यक्ष करों के संग्रह के अनंतिम आंकड़ों से पता चलता है कि इस दौरान शुद्ध संग्रह 4.39 लाख करोड़ रुपये का हुआ है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में हुए शुद्ध संग्रह की तुलना में 15.2 प्रतिशत अधिक है।

अप्रैल-अक्टूबर 2017 के दौरान कुल मिलाकर 89,507 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए हैं। बयान में कहा गया है, वित्त वर्ष 2017-18 के लिए प्रत्यक्ष करों का शुद्ध संग्रह प्रत्यक्ष करों के कुल बजट अनुमान (9.8 लाख करोड़ रुपये) का 44.8 फीसदी आंका गया है। 2017 के अप्रैल-अक्टूबर के दौरान सकल संग्रह (रिफंड के लिए समायोजन से पहले) 10.7 फीसदी बढक़र 5.28 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

[@ क्या आप जानते हैं नारियल तेल के चमत्कारी लाभ को]


[@ प्यार का ऐलान कर उदास है क्रिस्टन, जानिए क्यों!]


[@ एलेन, केरी, वियोला को पछाड प्रियंका ने जीता यह अवॉर्ड]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0