businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

डीएलएफ का मुनाफा 136 करोड़ रुपये

Source : business.khaskhabar.com | May 27, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 dlf q4 consolidated net profit at rs 136 crore 218790मुंबई। वित्तवर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डीएलएफ की चौथी तिमाही का मुनाफा 136 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के मुताबिक, समीक्षाधीन अवधि में उसका मुनापा जहां 136 करोड़ रुपये रहा। वहीं, वित्तवर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में कंपनी को 181 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

हालांकि डीएलएफ के राजस्व में वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में 8 फीसदी की गिरावट आई है और यह 2,511 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में यह 2,733 करोड़ रुपये थी।

वहीं, पूर्ण वित्तवर्ष 2016-17 में कंपनी का मुनाफा 109 फीसदी बढक़र 694 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्तवर्ष 2015-16 में यह 332 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशकों के बोर्ड ने वित्तवर्ष 2016-17 के लिए शेयरधारकों को प्रति शेयर 2 रुपये का लाभांश जारी करने का फैसला किया है।(आईएएनएस)


[@ ये फोटो देख घूम जाए हर किसी का दिमाग]


[@ ये 5 बातें बाप बेटे को नहीं बनने देती दोस्त]


[@ 56 वर्ष, 200 फिल्में, अब मिला आॅस्कर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0