businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

फेडरल बैंक का मुनाफा 26 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | July 27, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 federal bank profit up 26 percent 240621नई दिल्ली। निजी बैंक फेडरल बैंक का मुनाफा 30 जून को खत्म हुई तिमाही में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 26 फीसदी बढक़र 210.15 करोड़ रुपये हो गया है। साथ ही कंपनी की परिचालन आय में 31 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
 
समीक्षाधीन अवधि में बैंक के कारोबार में सालाना 22.74 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह 1,72,145.95 करोड़ रुपये रही। बैंक जमा में इस दौरान पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 18.13 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह 95,838.84 करोड़ रुपये रही।

बैंक की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि समीक्षाधीन अवधि में बैंक का परिचालन मुनाफा 557.86 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 425.86 करोड़ रुपये थी। बैंक की कुल आय में सालाना आधार पर 17.20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह 2,653.20 करोड़ रुपये रही।
(आईएएनएस)

[@ चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...]


[@ कंगना की जिंदगी में आ गया कोई खास, करना चाहती हैं शादी, लेकिन...]


[@ इन 7 सरल उपाय से चमकाएं अपनी किस्मत]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0