businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हिताची ने नया टीएक्स सीरीज एस्केलेटर उतारा

Source : business.khaskhabar.com | Aug 22, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 hitachi launches new tx series escalator 248845नई दिल्ली। हिताची लिमिटेड तथा हिताची बिल्डिंग सिस्टम्स कं. लिमिटेड ने भारत तथा मध्य पूर्वी एशिया में नए टीएक्स सीरीज एस्केलेटर्स के लांच की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि यह एस्केलटर चीन में पहले ही रिलीज किया जा चुका है तथा विभिन्न चरणों में इसे पूरी दुनिया में लांच करने की तैयारी है।

हिताची ने एक बयान में कहा कि नया टीएक्स सीरीज के एस्केलेटर, एक ऐसा मॉडल है जो चीन, भारत, एशिया तथा मध्य पूर्व के कई सारे मानकों पर खरा उतरता है।

कंपनी ने कहा कि एस्केलटर उपकरणों के लिए निर्धारित चीनी सुरक्षा और गुणवत्ता के मापदंडों के अनुरूप होने के साथ ही नई टीएक्स सीरीज को हिताची के स्वयं के कड़े सुरक्षा तथा गुणवत्ता मापदंडों के अनुरूप ढाला गया है ताकि यह अन्य सभी क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों का पालन कर सके। इसके साथ ही इस नए एस्केलेटर को अपने जैसे अन्य मौजूदा उत्पादों की तुलना में कम जगह में इंस्टाल किया जा सकता है जिससे जगह की भी बचत होती है। (आईएएनएस)

[@ पके हुए तीन नींबू का यह टोटका आपके लिए लाएगा सौभाग्य]


[@ कुछ हटके हैं ये लोग, जिन्हें देख थम जाएंगी सांसें]


[@ चेतेश्वर पुजारा ने छुआ यह आंकडा, देखें टॉप 10 भारतीय बल्लेबाज]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0