businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

फोर्चुन 500 सूची में हुआवेई 83वें स्थान पर

Source : business.khaskhabar.com | July 22, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 huawei at number 83 in the fortune 500 list 239033नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता हुआवेई साल 2017 की फोर्चुन 500 सूची में 78.51 अरब डॉलर के राजस्व के साथ 83वें स्थान पर है। फोर्चुन बिजनेस पत्रिका ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

कंपनी ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘अपने उपभोक्ता केंद्रित व्यावसायिक विचारधारा के कारण हुआवेई का ब्रांड मूल्य काफी बढ़ गया है।’’

हुआवेई को इस सूची में साल 2011 में 352वें स्थान पर रखा गया था, जबकि साल 2017 में यह 83वें स्थान पर पहुंच गया।

आईडीसी जैसे एजेंसियों के मार्केट रिसर्च आंकड़ों के मुताबिक, साल 2017 की पहली तिमाही में वैश्विक बाजार में बाजार हिस्सेदारी के मामले में हुआवेई तीसरे स्थान पर था।

हाल ही में, हुआवेई ने अपने प्रमुख मोबाइल फोन ऑनर 8 प्रो को भारतीय बाजार में उतारा है, जिसकी मीडिया में सकारात्मक समीक्षाएं प्रकाशित हुई है।
(आईएएनएस)

[@ इस पौधे को छूने से जा सकती है आपकी जान!]


[@ हिन्दी सिनेमा के 15 पात्र, जिन्होंने दिए कुछ गंभीर जीवन लक्ष्य]


[@ जॉब बदल रहें हैं तो जरूर पढ़े ये]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0