businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ह्युंडई की जून में बिक्री 5.6 फीसदी गिरी

Source : business.khaskhabar.com | July 02, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 hyundai june domestic sales down 56 percent 232619नई दिल्ली। अग्रणी वाहन निर्माता ह्युंडई मोटर इंडिया की जून माह की बिक्री में 5.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने शनिवार को यह घोषणा की।

कंपनी ने कहा है कि जून, 2017 में ह्युंडई की घरेलू बिक्री बीते वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 39,807 वाहनों से घटकर 37,562 रह गई।

हालांकि इस वर्ष की पहली छमाही (जनवरी-जून) में ह्युंडई की बिक्री में 4.1 फीसदी की वृद्धि हुई है। कंपनी ने बीते वर्ष की पहली छमाही में जहां 243,442 वाहनों की बिक्री की थी, वहीं इस वर्ष की पहली छमाही में ह्युंडई ने 253,428 वाहनों की बिक्री कर ली है।

कंपनी की ओर से जारी वक्तव्य में कंपनी के निदेशक (बिक्री एवं विपणन) राकेश श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘जीएसटी कर प्रणाली को लेकर उठे संशय के बीच इस चुनौतीपूर्ण बाजार में ह्युंडई ने किसी वर्ष की पहली छमाही (जनवरी-जून 2017) में सर्वाधिक बिक्री (2,53,428 वाहन) का रिकॉर्ड दर्ज किया है। इस अवधि में कंपनी की बिक्री में 4.1 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।’’
(आईएएनएस)

[@ 15 दिनों में कर्ज दूर करने के 5 चमत्‍कारिक वास्तु उपाय ]


[@ इस गुफा के रहस्य जानकर उड जाएंगे होश]


[@ लाल किताब : 5 दिन के 5 उपाय बदल देंगे आपकी तकदीर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0