businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस का मुनाफा 94 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Apr 28, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 idbi federal life insurance profits up 94 percent 309876नई दिल्ली। वित्तवर्ष 2017-18 में आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने मुनाफे में साल-दर-साल आधार पर 94 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है और यह 101 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने कहा कि लगातार छठे साल उसने मुनाफा दर्ज किया है।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी प्रीमियम आय में 14 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 1,783 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 में यह 1,565 करोड़ रुपये थी। कंपनी के नई पॉलिसियों के प्रीमियम से होनेवाली आय में वित्त वर्ष 2017-18 में 15 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह 732 करोड़ रुपये रही, जोकि इसके पिछले वित्तवर्ष में 634 करोड़ रुपये थी।     

आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विघ्नेश शहाने ने कहा, ‘‘परिचालन प्रक्रियाओं में हमारे ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण और उन्नत तकनीक क्षमताओं के परिणामस्वरूप निरंतरता अनुपात में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही वितरण चैनल में सतत दक्षता लाने के हमारे प्रयास (डिजिटल और संबंध आधारित) ने हमें लगातार साल-दर-साल बेहतर परिणाम प्राप्त करने में मदद की है।’’

(आईएएनएस)

[@ पके हुए तीन नींबू का यह टोटका आपके लिए लाएगा सौभाग्य]


[@ विनोद खन्ना की ये तस्वीर देख कर अपनी ही आंखों पर विश्वास कर पाना होगा मुश्किल]


[@ महिलाएं अपने पति से छुपाती हैं ये 5 राज!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0