businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

आइडिया सेलुलर को 478.9 करोड़ रुपये का नुकसान

Source : business.khaskhabar.com | Feb 13, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 idea cellular loss of rs 4789 crore 171633नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में आइडिया सेलुलर को 478.9 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कंपनी ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया, ‘‘भारतीय मोबाइल उद्योग ने अक्टूबर से दिसंबर 2016 की तिमाही में एक अभूतपूर्व व्यवधान देखा, जिसका मुख्य कारण क्षेत्र की नई कंपनी द्वारा प्रमोशन के लिए मुफ्त वॉयस और डेटा मुहैया कराना रहा।’’

कंपनी ने कहा कि मुफ्त प्रमोशन का सबसे ज्यादा असर मोबाइल डेटा के कारोबार पर पड़ा।

बयान में कहा गया, ‘‘आइडिया ने पहली बार मोबाइल डेटा के ग्राहकों में 55 लाख की कमी देखी है, जबकि हमारे पास मोबाइल डेटा के कुल ग्राहक 4.86 करोड़ है, जबकि  चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान इनकी संख्या 5.41 करोड़ थी।’’
(आईएएनएस)

[@ कैसे पता चले girlfriend और best friend के affairs का....]


[@ अजीब रस्में,जिनके बिना नहीं होती शादियां!]


[@ बालों को देखकर जानें किसी भी लडकी का स्वभाव]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0