businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत का निर्यात मार्च में घटा, आयात बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Apr 14, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 india exports fall in march imports rise 306918नई दिल्ली। बीते वित्त वर्ष 2017-18 के अंतिम महीने मार्च में देश का निर्यात पिछले साल के मुकाबले 0.66 फीसदी घटकर 29.11 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। पिछले साल मार्च महीने में भारत ने 29.30 अरब डॉलर मूल्य का निर्यात किया था।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2017-18 के दौरान देश के निर्यात में पिछले साल के मुकाबले 9.78 फीसदी का इजाफा हुआ और कुल निर्यात का मूल्य 302.84 अरब डॉलर रहा। वर्ष 2016-17 में भारत ने कुल 275.85 अरब डॉलर मूल्य का निर्यात किया था।

वहीं, देश का आयात मार्च 2018 में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.15 फीसदी बढक़र 42.80 अरब डॉलर रहा। मार्च 2017 में भारत ने 39.95 अरब डॉलर मूल्य का आयात किया था।

बीते वित्त वर्ष 2017-18 में देश का आयात पिछले साल के मुकाबले 19.59 फीसदी बढक़र 459.67 अरब डॉलर हो गया। पिछले साल 2016-17 में भारत ने 384.36 अरब डॉलर मूल्य का आयात किया था।

आयात में बढ़ोतरी के कारण भारत का व्यापार घाटा मार्च 2018 में 13.69 अरब डॉलर रहा जबकि बीते वर्ष के मार्च महीने में व्यापार घाटा 10.65 अरब डॉलर था।
(आईएएनएस)

[@ लाल किताब : इन उपायों के बाद "बुरे दिन" बदलने लगेंगे "अच्छे दिनों" में]


[@ करना है कुछ अलग तो बन जाये फूड फोटोग्राफर]


[@ गजब! कभी नहीं पिघलती इस गुफा की बर्फ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0