businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

देश का विदेशी पूंजी भंडार 24.82 करोड़ डॉलर घटा

Source : business.khaskhabar.com | July 14, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 india foreign capital reserves decreased 2482 million dollar 326762नई दिल्ली। देश का विदेशी पूंजी भंडार 13 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 24.82 करोड़ डॉलर घटकर 405.81 अरब डॉलर हो गया, जो 27,930.3 अरब रुपये के बराबर है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 7.39 करोड़ डॉलर बढक़र 380.79 अरब डॉलर हो गया, जो 26,213.5 अरब रुपये के बराबर है।

बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिंग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।

आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 21.03 अरब डॉलर रहा, जो 1,442.8 अरब रुपये के बराबर है।

इस दौरान, देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 29 लाख डॉलर बढक़र 1.48 अरब डॉलर हो गया, जो 102.6 अरब रुपये के बराबर है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 49 लाख डॉलर बढक़र 2.48 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 171.4 अरब रुपये के बराबर है।
(आईएएनएस)

[@ गुरू चाण्डाल योग]


[@ ये ब्वॉयफ्रेंड कई सालों से पी रहा है अपनी गर्लफ्रेंड का खून]


[@ प्याज बहुत ही उपयोगी,इसमें हैं यहगुण]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0