businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत का प्लास्टिक निर्यात 17.1 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Jun 07, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 india plastic exports up 171 percent 319036नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2017-18 में देश प्लास्टिक निर्यात बढक़र 8.85 अरब डॉलर हो गया जो 2016-17 में 7.56 अमेरिकी डॉलर था और इसने अन्य वाणिज्यिक वस्तुओं के निर्यात के मुकाबले ज्यादा तेज वृद्धि दर्ज की है। इस दौरान देश का वाणिज्यिक निर्यात, वित्त वर्ष 2017-18 में 9.9 फीसदी बढक़र 303.3 अरब डॉलर को छू गया जो वित्त वर्ष 2016-17 में 275.9 अरब डॉलर था। दि प्लास्टिक एक्सपोर्ट प्रमोशन कौंसिल (प्लेक्सकोंसिल) ने यह जानकारी दी है।

प्लेक्सकोंसिल के मुताबिक वित्त वर्ष 2017-18 में भारत के कुल वाणिज्यिक वस्तु निर्यात में प्लास्टिक का योगदान 2.92 फीसदी रहा जो 2016-17 में दर्ज 2.74 फीसदी के मुकाबले थोड़ा अधिक है।

समीक्षाधीन अवधि में प्लास्टिक निर्यात में बढ़ोतरी का मुख्य कारण यूरोपीय संघ, उत्तर अमेरिका, लैटिन अमेरिका व कैरीबियाई क्षेत्र और उत्तर-पूर्व एशिया को जाने वाली प्लास्टिक का कच्चा माल एवं मूल्य वर्धित प्लास्टिक उत्पादों की खेपों में बढ़ोतरी है, जिसमें वूवन सैक्स/एफआईबीसी, प्लास्टिक शीट/फिल्म/प्लेट, ऑप्टिकल वस्तुएं, लैमिनेट, पैकेजिंग के सामन और चिकित्सकीय उपयोग वाले डिस्पोजेबल सामान शामिल हैं। इस दौरान भारत से अमेरिका को होने वाला प्लास्टिक उत्पाद निर्यात 1.11 अरब डॉलर रहा।

प्लेक्सकोंसिल के अध्यक्ष एके बसाक ने बताया, ‘‘वित्त वर्ष 2017-18 में अमेरिका, चीन और संयुक्त अरब अमीरात को सबसे अधिक प्लास्टिक निर्यात किया गया, जोकि कुल निर्यात का 25.7 फीसदी है। प्लेक्सकोंसिल ने अमेरिका को एक अरब डॉलर के निर्यात का आंकड़ा पार करने का लक्ष्य रखा था और वित्त वर्ष 2017-18 में हमने इसमें सफलता हासिल कर ली। प्लेक्सकोंसिल ने 2018-19 में 10.6 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखा है और 2025 तक उम्मीद है की प्लेक्सकोंसिल वैश्विक प्लास्टिक निर्यात बाजार (850 अरब डॉलर के बराबर) में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाकर 3.0 फीसदी कर लेगा जो फिलहाल 1.0 फीसदी है।’’

(आईएएनएस)

[@ ये अचरज भरी बातें जान रह जाएंगे हैरान]


[@ देखिए समुद्र के अंदर अनोखा म्यूजियम]


[@ इसलिए यहां महिलाएं आपस में ही कर रही हैं शादियां! ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0