businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

खुदरा महंगाई बढक़र अप्रैल में 4.58 फीसदी

Source : business.khaskhabar.com | May 15, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 india retail inflation rises to 458 percent in april 313352नई दिल्ली। देश की खुदरा महंगाई (सीपीआई) अप्रैल में बढक़र 4.58 फीसदी पर रही, जो मार्च में 4.28 फीसदी थी और पिछले साल के अप्रैल में 2.99 फीसदी थी। आधिकारिक आंकड़ों से सोमवार को यह जानकारी मिली।

केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन माह में उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (सीएफपीआई) 2.80 फीसदी रहा, जबकि मार्च में यह 2.81 फीसदी था।

हालांकि, पिछले महीने सीएफपीआई की दर पिछले साल के अप्रैल से 0.61 फीसदी अधिक रही।

ग्रामीण क्षेत्रों में सालाना सीपीआई अप्रैल में बढक़र 4.67 फीसदी रहा, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 4.42 फीसदी रहा।

आंकड़ों के मुताबिक, साल दर साल आधार पर खुदरा मुद्रास्फीति दर में बढ़ोतरी का मुख्य कारण खाने-पीने की चीजों जैसे सब्जियों, दूध आधारित उत्पादों, अंडा, मांस और मछली में आई मंहगाई के कारण हुई है।

उपश्रेणी के आधार पर, अप्रैल में सब्जियों के दाम में 7.29 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि दूध आधारित उत्पादों के दाम में 3.21 फीसदी की वृद्धि हुई।

अन्य महत्वपूर्ण उपश्रेणियों में अनाज के दाम में 2.56 फीसदी की कमी आई, जबकि मांस और मछली की कीमतें 3.59 फीसदी बढ़ीं।

समीक्षाधीन अवधि में खाद्य और वेबरेज श्रेणी के मूल्य में पिछले साल की तुलना में तीन फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

गैर-खाद्य श्रेणियों में अप्रैल में ईधन और बिजली खंड की महंगाई दर बढक़र 5.24 फीसदी रही।
(आईएएनएस)

[@ इन रंगों की कारों पर ज्यादा फिदा होती है लडकियां]


[@ अभिनेत्री ने कुत्ते के साथ ली ऐसी सेल्फी की....]


[@ यहां रहते हैं जिंदा भूत, इनके छूने से हो जाती है इंसान की मौत!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0